{"_id":"6098264a8ebc3ecd8b2327d1","slug":"migrating-birds-due-to-tampering-with-nature-palwal-news-noi581057173","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकृति से छेड़छाड़ के कारण घट रहे प्रवासी पक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकृति से छेड़छाड़ के कारण घट रहे प्रवासी पक्षी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। विश्व प्रवासी पक्षी दिवस के अवसर पर पर्यावरण सचेतक समिति द्वारा ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समिति के संयोजक आचार्य राम कुमार बघेल ने कहा कि प्रवासी पक्षी हजारों मिलों दूर उड़कर भोजन और ठिकाने के लिए उड़ान भरते हैं। भारत में अनेकों स्थानों पर प्रवासी पक्षी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। बढ़ते प्रदूषण और कटते जंगलों ने इनके प्राकृतिक घोंसलों को खत्म कर दिया है। जल स्रोत सूख रहे हैं। इससे लगातार इन पक्षी मित्रों की संख्या कम होती जा रही है। पक्षी पर्यावरण के अच्छे मित्र होते हैं।
उन्होंने कहा कि घर-आंगन में इनके लिए दाना-पानी अवश्य रखना चाहिए। प्रकृति के संतुलन के लिए पशु-पक्षियों का संरक्षण अति आवश्यक है। कार्यक्रम में प्रकृति बचाओ अभियान के तहत प्राथमिक अध्यापक संघ के ब्लॉक प्रधान सुभाष पालीवाल, मास्टर मानिक चन्द, मास्टर थान सिंह, ओमप्रकाश, ईश्वरराज, महेश जोगी, डॉ.नरेंद्र व देव कुमार ने विचार रखे। पालीवाल ने कहा कि स्कूल खुलने पर बच्चों को शिक्षा के साथ खेल-खेल में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों की रक्षा के लिए भी जागरूक किया जाएगा।