फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Mid-day meal workers took out a procession and demonstrated

मिड-डे मील वर्करों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

Wed, 16 Jun 2021 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Mid-day meal workers took out a procession and demonstrated
पलवल। मिड-डे मील वर्कर यूनियन के तत्वावधान में बुधवार को गुर्जर धर्मशाला कुसलीपुर से लघु सचिवालय तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई। इसके बाद जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को मांगों के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रधान आशा देवी ने की, जबकि संचालन ऊषा देवी ने किया।
विज्ञापन

सीटू के जिला प्रधान श्रीपाल सिंह भाटी ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित कर कहा कि बार-बार धरना प्रदर्शन करने पर भी मांगों का समाधान नहीं हो रहा है। यदि विभाग का यही रवैया रहा तो पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि वर्करों के बकाया मानदेय का तुरंत भुगतान हो। साथ ही पूरे वर्ष 12 माह वेतन दिया जाए। अभी तो मिड-डे मील कुक को वर्ष में केवल 10 माह का ही मानदेय मिलता है। एक साल में दो ड्रेस के लिए केवल 600 रुपये मिलते हैं, जबकि इस महंगाई के समय में 600 रुपये में एक ड्रेस भी नहीं बनती है। इसलिए वर्ष में 1200 रुपये दिए जाएं। मिड-डे मील वर्कर को 65 साल की उम्र तक काम करने की अनुमति दी जाए। रिटायरमेंट के समय कम से कम दो लाख का लाभ दिया जाए। किसी भी वर्कर को काम से नहीं हटाया जाए। हटाई गई वर्करों को काम पर दोबारा रखा जाए। मिड-डे मील वर्करों को न्यूनतम वेतन दिया जाए। वर्करों का न्यूनतम वेतन 24 हजार रुपये सहित ईएसआई और पीएफ की सुविधा भी दी जाए। धरने को उपप्रधान आशा, जगमति, पूनम, रूपवती, सीमा, राजबती सहित अन्य ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed