फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Maths and English board exams cancelled in Palwal

Palwal News: पलवल में गणित और अंग्रेजी की बोर्ड परीक्षाएं रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Maths and English board exams cancelled in Palwal
पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित परीक्षाओं में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की गई है। बोर्ड ने पलवल जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित माध्यमिक और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। बोर्ड सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि 28 फरवरी को आयोजित माध्यमिक की गणित की परीक्षा को राकवमावि, होडल-09 (बी-1) और होडल-10 (बी-2) परीक्षा केंद्रों पर गड़बड़ी पाए जाने के कारण रद्द कर दिया गया है। वहीं, 27 फरवरी को आयोजित सीनियर सेकेंडरी की अंग्रेजी (कोर) विषय की परीक्षा भी रावमावि., आगरा चौक, पलवल-33 (बी-03) परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ी मिलने के कारण रद्द की गई है। बोर्ड सचिव ने बताया कि इन परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले परीक्षा स्टाफ को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है। इनकी जगह नए अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed