फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Married woman murdered for not fulfilling dowry demand

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या

Mon, 30 Aug 2021 09:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Married woman murdered for not fulfilling dowry demand
पलवल। सदर थाना क्षेत्र के रायदासका गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 21 वर्षीय विवाहिता रेखा की हत्या करने का आरोप उसके पति, सास व ससुर लगा है। पुलिस ने रेखा के पिता की शिकायत पर पति सहित तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी सतवीर के अनुसार, गोरोला गांव जिला अलीगढ़ निवासी ओमप्रकाश ने शिकायत दी है कि उसने अपनी बेटी रेखा की शादी रायदासका गांव निवासी मोहित के साथ की थी। शादी में दान-दहेज भी दिया था। लेकिन, रेखा के ससुराल पक्ष के लोग अधिक दहेज की मांग करते हुए अक्सर उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। 28 अगस्त की रात को रेखा के साथ पति मोहित, ससुर प्रेमचंद व सास उर्मिला ने मारपीट की और कमरे में बंद कर दिया। 29 अगस्त की सुबह पीड़ित के पास रेखा की ससुराल से फोन आया कि बेटी ने फांसी लगा ली है। पीड़ित परिवार के साथ मौके पर पहुंचा तो पुलिस अपनी कार्रवाई में लगी हुई थी। पीड़ित का आरोप है कि रेखा की फांसी लगाकर हत्या उसके पति, सास व ससुर ने की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed