फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Married woman dies during treatment under mysterious circumstances

ससुरालियों ने पूजा को मार डाला: 'पहले दिया जहर फिर दबाया गला, कहा- मरती नहीं है', भाई ने लगाए ऐसे आरोप

Wed, 10 Sep 2025 06:28 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हथीन (पलवल)
संवाद न्यूज एजेंसी, हथीन (पलवल) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 10 Sep 2025 06:28 PM IST
सार

रहस्यमयी परिस्थितियों में विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। ससुराल पक्ष पर जहर देने का आरोप है। शादी के बाद से ही महिला को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना मिल रही थी।

विज्ञापन
Married woman dies during treatment under mysterious circumstances
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

हथीन के गांव पूठली निवासी 30 वर्षीया विवाहिता पूजा की इलाज के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के भाई मंझावली जिला फरीदाबाद निवासी टिंकू ने इस मामले में पति एवं ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ पूजा को जहर देने एवं शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान करने का मामला हथीन थाना में दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Trending Videos

जांच अधिकारी एवं हथीन थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि मंझावली निवासी टिंकू ने केस दर्ज कराया है कि उसकी बड़ी बहन पूजा की शादी वर्ष 2014 में पूठली निवासी प्रेमचंद के साथ हुई थी। शादी के दो साल बाद से ही पूजा को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पति प्रेमचंद, सास धर्मवती, बड़ी ननद साधना, जेठ टिंकू, जेठानी सुदेश, देवर राकेश और देवरानी राशि के द्वारा पूजा के ऊपर अत्याचार किया जाता था। हाथ तोड़ने और सिर फोड़ने तक का प्रयास किया गया। इस बारे में बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) स्थित महिला थाना में शिकायत भी दी गई थी। तीन बार इस विषय पर पंचायत भी हुई। इसके बावजूद प्रताड़ना जारी रही।

विज्ञापन

छह सितंबर को पूजा को साजिश के तहत जहर दिया गया। उसकी गर्दन को उसके पति प्रेमचंद ने दबाया और कहा कि "मरती नहीं है।" इसके बाद उसे पलवल अस्पताल ले जाया गया। वहां से नलहड़ नूंह स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां कुछ समय के लिए पूजा को होश आया। उनकी मां एवं भाई ने पुलिस बुलाकर बयान दर्ज कराने के लिए कहा, लेकिन प्रेमचंद ने पुलिस बुलाने से इनकार कर दिया और उनकी मां के साथ दुर्व्यवहार किया गया।

परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा दो लाख रुपये और गाड़ी की मांग की जाती थी। नलहड़ मेडिकल कॉलेज से पूजा को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पूजा के ससुराल पक्ष का कहना है कि पूजा ने जहरीला पदार्थ स्वयं निगल लिया और उन पर लगाए गए दहेज के आरोप निराधार हैं। जांच अधिकारी एवं थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया है और जांच जारी है।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed