फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Markets are abuzz on Karwa Chauth

Palwal News: करवाचौथ पर बाजारों में रौनक, महिलाओं ने जमकर की खरीदारी

Thu, 09 Oct 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Thu, 09 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Markets are abuzz on Karwa Chauth
पति की लंबी आयु और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आज महिलाएं रखेंगी निर्जल व्रत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। पति-पत्नी के अटूट प्रेम के पर्व करवाचौथ को लेकर बाजारों में रौनक दिखाई दी। शृंगार के सामान, मेहंदी, चूड़ियां और करवे की दुकानाें पर महिलाओं की खासी भीड़ नजर आई। इसके अलावा सूखे मेवे और फलों की भी जमकर बिक्री हुई।
बता दें कि आज शुक्रवार को करवाचौथ है। अपने पतियों की लंबी उम्र और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए पत्नियों द्वारा रखे जाने वाले व्रत को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखा। त्योहार पर पति से खास उपहार लेने और पति को रिझाने के लिए महिलाओं के 16 शृंगार करने की तैयारी शुरू कर दी। यूं तो त्योहार से हफ्ता भर पहले ही महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी थीं, लेकिन करवाचौथ से एक दिन पहले महिलाएं मेहंदी लगवाती और ब्यूटी पार्लर से सजतीं दिखीं।
विज्ञापन

-----------
खूब बिके कलेंडर और कलश
शुक्रवार को करवाचौथ का त्योहार है। ऐसे में शहर के बाजार में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं बाजार में करवाचौथ की जबरदस्त खरीदारी कर है। साड़ी की दुकानें, कॉस्मेटिक की दुकान, चूड़ियों की दुकानें, ज्वेलरी की दुकान पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसके अलावा करवाचौथ के कलेंडर और कलश की ठेलों पर भी महिलाएं खरीदारी करती दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
साल के 365 दिन होता है बेसब्री से इंतजार
बाजार में खरीदारी करने आई सुनीता, लक्ष्मी, संजना सहित महिलाओं ने बताया कि महिलाओं के लिए ये सबसे बड़ा पर्व है। महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए इस व्रत को रखती है। साल के 365 दिन करवाचौथ का बेसब्री से इंतजार रहता है। महिलाओं के लिए ये दिन बेहद खुशी का दिन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed