फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Manish won gold at the National Yogasana Championship.

Palwal News: राष्ट्रीय योगासन में मनीष ने जीता स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 04:13 PM IST
विज्ञापन
Manish won gold at the National Yogasana Championship.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। जयपुर में आयोजित 51वीं सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में जीएमएसएसएसएस होडल की योग नर्सरी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मनीष कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के आर्टिस्टिक सोलो वर्ग में मनीष ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मनीष की इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है। प्रतियोगिता में देशभर से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें मनीष ने अपने शानदार प्रदर्शन से प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों, खेल प्रेमियों और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। योग प्रशिक्षक ललित ने बताया कि मनीष इससे पहले भी कई योगासन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed