{"_id":"6260112e728e8251b5329a9d","slug":"manhandeling-with-policemen-and-torn-uniform-palwal-news-noi6439466148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंढनाका गांव में 112 ईआरवी पुलिस टीम के साथ मारपीट कर की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंढनाका गांव में 112 ईआरवी पुलिस टीम के साथ मारपीट कर की लूटपाट
विज्ञापन
हथीन। गांव मंढनाका में मंगलवार रात झगड़े की सूचना पर पहुंची डायल 112 ईआरवी स्टाफ की पुलिस टीम के साथ करीब 12 लोगों ने मारपीट कर वर्दी फाड़ दी और 1,500 रुपये लूट लिए। इस संबंध में डायल 112 के इंचार्ज ईएचसी नैन सिंह ने पुलिस चौकी मिंडकौला में करीब 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इनमें महेश, श्रीचंद, दानी, उदय, कैलाश, साहिल, सुंदर मास्टर, हिरण, दीपक, महावीर, किशन लाल, पार्वती और रामप्रसाद शामिल हैं।
नैन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि मंढनाका निवासी महेश ने कंट्रोल रूम के 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी थी कि उनके साथ झगड़ा हो गया है और गोलियां चल रही हैं। सूचना मिलने पर जब वे अपनी डायल 112 की गाड़ी को लेकर टीम के साथ पहुंचे तो पता चला कि न तो वहां पर कोई झगड़ा हुआ और न ही गोलियां चलीं। इस पर उसने पलवल व चंडीगढ़ कॉल करके बताया कि कॉलर महेश ने शराब पी हुई है और झूठी सूचना दी है। कंट्रोल रूम चंडीगढ़ ने उनसे झूठी शिकायत करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए कहा।
उन्होंने बताया कि वे झूठी शिकायत करने वाले महेश को जब गाड़ी में बैठाने लगे तो इसी बीच एक दर्जन से अधिक लोगों ने आकर पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और कांस्टेबल राजन की ड्रेस फाड़ दी तथा उसकी जेब में रखे 1,500 रुपये लूटकर फरार हो गए। इस मामले के जांच अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट व लूटपाट करने वाले आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।