फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   man misdeed a woman in Palwal for three years on pretext of marriage case registered

जाकिर बना जल्लाद: तीन साल तक एक ही बात कह युवती से बनाए खेतों में संबंध, शादी की बात पर बोला- जान से मार दूंगा

Fri, 09 Jan 2026 05:06 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: विकास कुमार Updated Fri, 09 Jan 2026 05:06 PM IST
सार

युवती ने बताया कि तीन साल पहले जाकिर का मेरे घर आना जाना हुआ। उसने मेरा फोन नंबर ले लिया और हमारी बात होने लगी। दोस्ती प्यार में बदली और वो शादी की बात कहकर मेरा साथ दुष्कर्म करता रहा। 

विज्ञापन
man misdeed a woman in Palwal for three years on pretext of marriage case registered
शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती से दुष्कर्म - फोटो : AI Image

विस्तार

हरियाणा के पलवल स्थित चांदहट थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती से तीन वर्षों तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

जाकिर ने शादी का वादा कर बनाए संबंध
पुलिस के अनुसार चांदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब तीन वर्ष पहले उत्तर प्रदेश के गांव महींदपुर खादर निवासी जाकिर का उसके घर आना-जाना शुरू हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और बातचीत के माध्यम से नजदीकियां बढ़ाईं। पीड़िता का आरोप है कि जाकिर ने उससे शादी का वादा कर प्रेम जाल में फंसा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में बने कोठड़े में देता था भरोसा
शिकायत में बताया गया है कि आरोपी पिछले तीन वर्षों से खेतों में बने एक कोठड़े में उसे शादी का भरोसा देकर दुष्कर्म करता रहा। जब भी पीड़िता ने शादी की बात कही, आरोपी टाल-मटोल करता रहा। 
 
विज्ञापन

शादी का बनाया दबाव तो दी जान से मारने की धमकी
आरोप है कि हाल ही में जब युवती ने शादी के लिए अंतिम रूप से दबाव बनाया, तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। विरोध करने पर उसने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने आठ जनवरी को पुलिस में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed