{"_id":"61ddbeb3106b966e4d3eaa21","slug":"man-arrested-for-making-fake-tatkal-reservation-tickets-for-trains-palwal-news-noi6264218140","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों की फर्जी तत्काल रिजर्वेशन टिकट बनाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों की फर्जी तत्काल रिजर्वेशन टिकट बनाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। एक्सप्रेस ट्रेनों की बुकिंग के नाम पर फर्जी रिजर्वेशन कराने का मामला प्रकाश में आया है। रेलवे पुलिस दिल्ली शाखा की टीम ने आईआरसीटीसी की शिकायत पर पलवल स्थित पुष्पा कांपलेक्स से एक व्यक्ति को इस मामले में गिरफ्तार कर बनाए हुए 70 फर्जी टिकट बरामद किए हैं। एक लाख, 13 हजार, 906 रुपये की तैयार किए गए इन फर्जी टिकट को पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया है।
रेलवे पुलिस के अनुसार आईआरसीटीसी को सूचना मिली थी कि पलवल में कुछ लोग गलत तरीके से एक्सप्रेस ट्रेनों की फर्जी तत्काल रिजर्वेशन वाली टिकटें तैयार कर लोगों को बेच रहे हैं। सूचना मिलने पर दिल्ली रेलवे पुलिस को शिकायत की गई। शिकायत के बाद आईआरसीटीसी का एक अधिकारी रेलवे पुलिस टीम दिल्ली के साथ पलवल आया तथा मिली सूचना के आधार पर पुष्पा कांपलेक्स से खैलाकलां मोहल्ला निवासी जितेंद्र को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कार्यालय में की गई जांच के दौरान एक लाख, 13 हजार, 908 रुपये की करीब 70 तत्काल रिजर्वेशन वाली टिकटें बरामद की। जांच के दौरान पाया गया कि ऐसी 21 टिकटों पर लोग यात्रा भी कर चुके हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट 143 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पलवल में इस तरह की शिकायत काफी दिन से मिल रही थी। पलवल जिले में किसी के पास आईआरसीटीसी की तरफ से कोई भी अनुबंध नहीं है।