{"_id":"68bc5dd8bf5625c98009dc66","slug":"main-road-of-ward-6-is-in-bad-condition-life-of-people-is-difficult-palwal-news-c-24-1-gr11004-117595-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: वार्ड छह की मुख्य सड़क बदहाल, लोगों का जीना मुहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: वार्ड छह की मुख्य सड़क बदहाल, लोगों का जीना मुहाल
Sat, 06 Sep 2025 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Sat, 06 Sep 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
पलवल। शहर के वार्ड नंबर छह को अलीगढ़ रोड से जोड़ने वाली मुख्य सड़क कई महीनों से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ भरे होने के कारण आने-जाने वाले विशेषकर बाइक सवार, बच्चे और बुजुर्ग भारी परेशानी झेल रहे हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। नालियों का गंदा पानी सड़क पर फैलकर दुर्गंध फैला रहा है और जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ा रहा है।
संवाद कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने अपनी समस्याओं को रखा। जयदीश ने कहा कि कई बार पार्षद और नगर परिषद अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अनीता देवी ने बताया कि बच्चों को स्कूल जाने में कीचड़ और पानी से गुजरना पड़ता है, जिससे वे बीमार पड़ जाते हैं।
साबित देवी ने कहा कि अंधेरे और कीचड़ के कारण कई बार लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से सड़क की मरम्मत, नालियों की सफाई और स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग की।
विज्ञापन
कई बार पार्षद और नगर परिषद अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। -जयदीश, निवासी
गंदे पानी और कीचड़ के कारण बच्चों को स्कूल जाने में कठिनाई होती है। कई बार मजबूरी में बच्चों को इससे होकर गुजरना पड़ता है, जिससे वे बीमार पड़ जाते हैं। -अनीता देवी, निवासी
गली में स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण रात में निकलना मुश्किल है। कीचड़ होने के कारण कई बार लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। -साबित देवी, निवासी