फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Main accused arrested in murder case on suspicion of cow smuggling

Palwal News: गो तस्करी के शक में हत्या करने के मामले में मुख्यारोपी धरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Main accused arrested in murder case on suspicion of cow smuggling
आरोपियों ने संदीप को अगवा कर नहर में फेंक दिया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। क्राइम ब्रांच ने संदीप हत्याकांड में शामिल सातवें एवं पांच हजार के इनामी मुख्य आरोपी योगेश उर्फ यश (निवासी पातली गेट मोहल्ला, पलवल) को गिरफ्तार कर लिया है। 22 फरवरी की रात राजस्थान के श्रीगंगानगर से लखनऊ जा रहे दो युवक रास्ता भटक गए। इसी दौरान कथित गोरक्षा दल के सदस्यों ने उन्हें रोककर अगवा कर लिया और बेरहमी से मारपीट कर सोहना थाना क्षेत्र के हाजीपुर के पास नहर में फेंक दिया।इस घटना में चालक बालकिशन किसी तरह बच निकला और उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। डीएसपी क्राइम मनोज वर्मा के अनुसार, इस हत्याकांड में शामिल छह आरोपियों पवन, नरेश, पंकज, निखिल, देवराज, अनिल उर्फ अन्नू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथियार तलवार और हथौड़ा बरामद कर लिए है। अब मुख्य आरोपी योगेश उर्फ यश को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे पुलिस रिमांड पर लेकर अन्य आरोपियों की तलाश और वारदात में प्रयुक्त बाइक की बरामदगी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed