फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   maharashtra police got arreste ATM loot convict

एटीएम लुटेरों को महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 29 Feb 2020 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
maharashtra police got arreste ATM loot convict
एटीएम लुटेरों को महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

हथीन। महाराष्ट्र पुलिस ने गांव टोंका और उटावड़ में छापा मारकर एटीएम लुटेरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लुटेरों से 20 लाख 20 हजार रुपये की बरामदगी की गई है। महाराष्ट्र पुलिस के जांच अधिकारी हरीश माने ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में उटावड़ थाना के गांव टोंका निवासी अजरुदीन, ताहिर हुसैन व उटावड़ निवासी सरफुद्दीन और हसन खां व मोहम्मद साकिर हुसैन निवासी हसनपुर हैं। ये लोग पुणे निवासी संदीप मानिक साल्वे, दत्तात्रेय रघुनाथ कोकाटे एवं गौतम किशन जाधव के साथ मिलकर एटीएम लूट की वारदात में शामिल रहे हैं। वारदात पिपरी इलाके में की गई थी। जांच अधिकारी हरीश माने ने बताया कि गिरोह के बदमाश एटीएम बूथ की रेकी करते थे। इस दौरान डस्टबिन देखते थे। जिस एटीएम बूथ के डस्टबिन में नोटों के बंडल बांधने वाले प्लास्टिक टैग ज्यादा होते थे। उसी पर वारदात को अंजाम दिया जाता था। यह काम अधिकतर शनिवार और रविवार को किया जाता था। महाराष्ट्र में वारदात करके बदमाश विमान से वापस हथीन आ जाते थे। उन्होंने बताया कि यह गिरोह पहले कार्ड क्लोनिंग से धोखाधड़ी करता था। बदमाशों के गिरोह को सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल सर्विलांस के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उटावड़ थाना प्रभारी अब्बास खान का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी की सूचना अधिकारिक रूप से उनके पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed