{"_id":"5d166ac68ebc3e3cd27270fe","slug":"loot-with-car-rider-palwal-news-noi446154918","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्दीक में शामिल होने आए कार सवारों से लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्दीक में शामिल होने आए कार सवारों से लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्दीक में शामिल होने आए कार सवारों से लूटपाट
पलवल। तस्दीक में शामिल होने आए कार सवार दो लोगों पर हमला कर हजारों की नकदी व मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच नामजद व दर्जनभर से अधिक से अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हवलदार राजकुमार ने बताया कि गांव पचनाका निवासी सलमान खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि महिला थाने में दर्ज मुकदमे की तस्दीक में शामिल होने के लिए 27 जून को डीएसपी के पास आया हुआ था। पीड़ित के साथ सरपंच समसुदीन भी था। दोपहर के समय खाना खाने के लिए आगरा चौक की तरफ जब दोनों गए तो वहां पर नूंह जिले के गांव अडवर निवासी ईश्वर, खालिद, डबुआ कालोनी फरीदाबाद निवासी आसिफ, आजीब, अनिश व दर्जनभर अन्य साथी आ गए और सरपंच समसुदीन के हाथ से मोबाइल लूट लिया। उक्त लोगों ने पीड़ित को कार से बाहर निकाल कर अपने हाथ में ली हुई चेनों से जमकर पीटा। इसी दौरान आरोपी पीड़ित व सरपंच की जेब में रखे 22 हजार व 17 हजार रुपये लूटकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
अदालत से भगोड़ा घोषित आरोपी गिरफ्तार
पलवल। अदालत से भगोड़ा घोषित आरोपी राजू को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी हवलदार सुनील कुमार ने बताया कि गांव छपरोला निवासी राजू उर्फ राजकुमार 20 फरवरी 2014 को किसी मामले में अपराधी पाया गया था। जिसका मामला अदालत में विचाराधीन था लेकिन राजू उर्फ राजकुमार तय समय के अनुसार अदालत में पेश नहीं हो रहा था। उसे अदालत ने 16 अक्तूबर 2014 को भगोड़ा करार दे दिया था और उसी दिन से पुलिस को भी राजू की काफी तलाश थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राजू गांव गदपूरी के पास मौजूद है और कहीं बाहर जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई और उसे काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।