फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   loot with car driver

टायर बदल रहे कार सवारों के साथ नकाबपोश बदमाशों ने की लूटपाट

Tue, 28 Jan 2020 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
loot with car driver
हथीन। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला के गोवर्धन थाना अंतर्गत एक गांव के निवासी ने हथीन थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि सोमवार रात केएमपी रोड पर मिंडकोला- कानोली पुल के पास नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें उस समय कट्टा दिखाकर लूट लिया जब वे अपनी गाड़ी के पंचर टायर को बदल रहे थे। इतना ही नहीं, बदमाशों ने उसके नाबालिग भांजे के साथ कुकर्म भी किया तथा विरोध करने पर मारपीट कर हाथ पैर बांधकर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोवर्धन थाना अंतर्गत एक गांव का एक व्यक्ति अपनी कार में भांजे को लेकर केएमपी रोड से दिल्ली जा रहे थे, गाड़ी को उनका ड्राइवर चला रहा था। रात्रि करीब साढ़े दस बजे गाड़ी का टायर पंचर हो गया। मिंडकोला - कानोली पुल के पास गाड़ी को साइड में खड़ा कर जब वे टायर बदलने लगे तो उसी बीच छह अज्ञात बदमाश आए जिन्होंने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था और कट्टा दिखाकर केएमपी से नीचे तालाब के पास ले आए और पीड़ित से सात हजार रुपये, एक मोबाइल और चांदी की दो अंगूठी तथा उसके भांजे से एक मोबाइल फोन और नकदी को लूट लिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने उसके भांजे के साथ कुकर्म भी किया। जब उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ मारपीट की और बांधकर वहीं छोड़कर भाग गए। पीड़ित घटना की जानकारी देने और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पलवल सदर थाना पहुंच गए। बाद में सीमा को चिन्हित किया गया तो घटना हथीन थाना के इलाके में घटित होना पाया गया। मंडकौला चौकी प्रभारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed