फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Loot with 3 mens

गाड़ी में नशीला पदार्थ पिलाकर युवकों से लूटपाट

Sat, 03 Aug 2019 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Loot with 3 mens
पलवल अस्पताल में बेहोशी की हालत में पर्वत सिंह। - फोटो : Palwal
पलवल। फरीदाबाद से आगरा जाने के लिए कार में बैठे मध्यप्रदेश के युवकों को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में उनसे लूटपाट करने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई धर्मपाल के अनुसार गांव प्रतापुर थाना अटेल जिला भिंड मध्यप्रदेश निवासी 35 वर्षीय पर्वत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 1 अगस्त को अपने साथी हरेंद्र और जितेंद्र के साथ किसी काम से दिल्ली अपनी रिश्तेदारी में गया था और 2 अगस्त की रात करीब दस बजे काम निपटाने के बाद जब वह वापस अपने गांव जाने के लिए ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो वहां उन्हें कोई ट्रेन नहीं मिली। काफी इंतजार करने के बाद उन्होंने एक मारुति वैन कार को रुकवाया और जब उन्होंने कार में सवार दो युवकों से पूछा कि वह कहां जा रहे हैं तो उक्त युवकों ने उनसे आगरा जाने की बात कही। जिसके बाद वह कार में बैठकर आगरा के लिए चल दिए।
विज्ञापन

जब वह बल्लभगढ़ से पलवल की तरफ कुछ ही दूरी पर चले तो कार में बैठे उक्त दोनों युवकों ने कोल्ड ड्रिंक खरीदी और उन्हें भी एक-एक गिलास दे दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गए और जब वह होश में आए तो उन्होंने अपने आप को पलवल के सरकारी अस्पताल में पाया। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि कार सवार उक्त युवकों ने बेहोशी की हालत में उसके साथी हरेंद्र बंसल से मोबाइल व पर्स जिसमें 1500 रुपये व जरूरी कागजात थे और उसके दूसरे साथी जितेंद्र से सोने की चेन व अंगूठी, मोबाइल फोन और पर्स जिसमें 1 हजार रुपये और जरूरी कागजात रखे हुए थे और पीड़ित से दो हजार रुपये व बैग में रखे जरूरी कागजात लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई धर्मपाल का कहना है कि उन्हें कंट्रोल रूम से शनिवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे सूचना मिली कि रतीपुर और जोधपुर रोड पर तीन युवक बेहोशी की हालत में पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त युवकों को पलवल के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। सिविल अस्पताल में तीनों युवक शाम के करीब 4 बजे अपने पूरे होश हवास में आए। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed