फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   loot accused arrested

परचून दुकानदार से लूटपाट करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 25 Feb 2020 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
loot accused arrested
पलवल। अलीगढ़ रोड़ स्थित परचून दुकानदार से हथियार के बल पर 76 हजार रुपये लूटने वाले गिरोह के एक बदमाश को कैंप थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गीता कॉलोनी (इस्लामाबाद) निवासी बलराम के रूप में हुई। आरोपी पर यूपी पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

कैंप थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र के अनुसार 24 फरवरी को उन्हें सूचना मिली कि दो फरवरी की सुबह परचून थोक विक्रेता से गन प्वाइंट पर नकदी लूटने वाला एक आरोपी पलवल में मौजूद है, जो कहीं बाहर जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही किठवाड़ी पुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने चार-पांच अन्य साथियों के साथ पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर धान मिल के पास स्थित कालीचरण किराना स्टोर संचालक से लूटपाट की थी। उससे पहले उसने 13 फरवरी को यूपी में वृंदावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैंक में रुपये जमा कराने जा रहे एक व्यक्ति से लगभग 50 हजार रुपयों से भरा थैला लूटा था। मामले में आरोपी पर यूपी पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से उसके साथियों के बारे में पता जानकारी हासिल की जाएगी तथा लूटी हुई नकदी, वारदात में प्रयोग बाइक व हथियार को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed