फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Loor case filed

बाईक सवार दो बदमाशों ने पिकअप सवार से लूटी नगदी

Fri, 20 Sep 2019 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Loor case filed
होडल। क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाईक सवार बदमाश आए दिन किसी ना किसी के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। हुए हैं। बदमाश कभी बाइक सवारों के साथ नगदी लूट की वारदात को अंजाम देते हैं तो कभी किसी से मोबाईल या नगदी लूटकर आराम से फरार हो जाते हैं। शुक्रवार को थाना मुंडकटी क्षेत्र में अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने होडल नुंह सड़क मार्ग स्थित गांवनांगल जाट के निकट होडल से सब्जी बेचकर जा रहे पिकअप गाड़ी सवार गोविंद निवासी रामपुरा राजस्थान को फायरिंग कर रुकवा लिया और उससे हजारों रुपए की नकदी और मोबाईल लूट लिए। इसी दौरान पिकअप गाड़ी सवार अन्य व्यक्ति ने शोर मचा दिया, जिसे सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान व राहगीर इकठ्ठा हो गए, जिस पर बदमाशों ने लोगों को यह कहकर भ्रम में डाल दिया कि उनका आपसी मामला है लेकिन जब पिकअप सवार ने जोर देकर कहा कि वह लुटेरे हैं और उसकी नगदी लूटी है, तब लोगों ने बदमाशों का पीछा करना शुरू किया। अपने आप को घिरता देख बदमाश अपनी बाईक को सड़क मार्ग पर छोड़कर खेतों में घुस गए। इसी दौरान लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही डीएसपी विवेक चौधरी, होडल थाना प्रभारी मोहम्मद इलियास ,मुंडकटी थाना प्रभारी रमेशचंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और बदमाशों को खेतों में ही धर दबोचा। पुलिस ने बदमाशों की बाईक को अपने कब्जे में ले कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed