फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Libraries will be opened in schools across 12 villages.

Palwal News: 12 गांवों के स्कूलों में खुलेंगी लाइब्रेरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Libraries will be opened in schools across 12 villages.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। मेवात विकास अभिकरण के माध्यम से हथीन खंड के 12 गांवों के राजकीय स्कूलों में लाइब्रेरी खोली जाएंगी। इसके लिए अभिकरण से मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही योजना पर काम शुरू किया जाएगा। गांवों के स्कूलों में लाइब्रेरी बनने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए किताबें और अध्ययन सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सकेगी, जिससे उन्हें पढ़ने में सुविधा होगी। वहीं, उपमंडल स्तरीय लाइब्रेरी का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के राजकीय स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए खेल उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इन उपकरणों के माध्यम से बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए मेवात विकास अभिकरण ने तीन करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। उन्होंने बताया कि उटावड़ स्थित राजकीय पीएचसी को अपग्रेड कर सीएचसी बनाने की योजना पर भी काम शुरू हो गया है। सरकार ने इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी है। वहीं, कोट में बीएससी नर्सिंग कॉलेज खोलने की मांग को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिद्धांत रूप में स्वीकार कर लिया है। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री के विदेश से लौटने के बाद आठ अक्टूबर को वह व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलकर हथीन की विकास योजनाओं पर चर्चा करेंगे। नवंबर में मुख्यमंत्री के हथीन क्षेत्र का दौरा करने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed