फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Last chance for admission in ITI

आईटीआई में दाखिले का आखिरी अवसर

Sat, 27 Nov 2021 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Last chance for admission in ITI
हथीन। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआई) हथीन में अब भी 158 सीटें रिक्त हैं। इनमें दाखिला लेने का आखिरी अवसर है। 5 मेरिट लिस्ट जारी की जा चुकी हैं। अब 28 से 30 नवंबर तक संस्थान में ऑन द स्पॉट दाखिले होंगे। हाल ही में पांचवीं लिस्ट जारी की गई है। आईटीआई हथीन के प्राचार्य विनोद कुमार खनगवाल ने बताया कि सूची में जिनका नाम आया है, वे विद्यार्थी दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराने के साथ फीस जमा दाखिला पा सकेंगे। वहीं, इसके बाद संस्थानों में रिक्त सीटों के प्रति संस्थान स्तर पर ऑन द स्पाट दाखिला 28 से 30 नवंबर तक पा सकेंगे।
विज्ञापन

अक्टूबर माह में शुरू हुई थी दाखिला प्रक्रिया
आईटीआई में दाखिले को लेकर कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से अक्टूबर माह में प्रक्रिया शुरू की गई थी। चार बार की मेरिट सूची पर दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पांचवीं मेरिट सूची बुधवार को जारी होने के बाद आगामी प्रक्रिया जारी है। हथीन राजकीय आईटीआई में विभिन्न कोर्स की 488 सीटें हैं। पांच बार मेरिट के बावजूद 158 सीटें रिक्त पड़ी हुई हैं। प्राचार्य विनोद कुमार खनगवाल ने बताया कि पांचवीं मेरिट सूची के बाद कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2021-22 में दाखिले हेतु अंतिम अवसर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed