{"_id":"6abd6a4894cccf4cbd0b6c1e","slug":"lakshmi-became-self-reliant-by-flying-drones-over-fields-palwal-news-c-25-1-mwt1001-116007-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: खेतों में ड्रोन उड़ाकर आत्मनिर्भर बनीं लक्ष्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: खेतों में ड्रोन उड़ाकर आत्मनिर्भर बनीं लक्ष्मी
विज्ञापन
खेतों में ड्रोन उड़ाकर छिड़काव करती लक्ष्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। केंद्र सरकार की ड्रोन दीदी योजना ग्रामीण महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने के साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करा रही है। बसई खानजादा गांव की लक्ष्मी इसी योजना के तहत ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण लेकर किसानों के खेतों में कीटनाशक और उर्वरक का छिड़काव कर रही हैं।
12वीं तक पढ़ी लक्ष्मी वर्ष 2017 से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। जनवरी 2024 में उन्होंने ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण लिया और इसके बाद उन्हें कृषि ड्रोन मिला। वह आसपास के 8 से 10 गांवों में किसानों के खेतों में छिड़काव करती हैं। उनके अनुसार, जिस काम में पहले 4-5 मजदूरों को पूरा दिन लगता था, वह ड्रोन से 30-40 मिनट में पूरा हो जाता है।
लक्ष्मी ने बताया कि वर्ष 2025 में उन्होंने करीब 60 हजार और 2026 में अब तक करीब 75 हजार रुपये की आय अर्जित की है।