{"_id":"5fbfa8ef8ebc3e9b8d708c9c","slug":"karman-border-seal-in-view-of-farmer-movement-palwal-news-noi5504244100","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन को देखते हुए करमन सीमा सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन को देखते हुए करमन सीमा सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल। सर्व कर्मचारी संघ व कर्मचारी यूनियनों के राष्ट्रीय हड़ताल तथा भारतीय किसान यूनियन के दिल्ली कूच को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। बृहस्पतिवार को हरियाणा-उत्तर प्रदेश करमन सीमा को सील कर दिया गया। यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। यूपी से आने वाले वाहनों की गहन जांच और पूछताछ के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी गई। इस अवसर पर नायब तहसीलदार गौरव कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर व डीएसपी बलवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।
डीएसपी बलवीर सिंह ने बताया कि यूपी से किसान आंदोलन के लिए दिल्ली जाने वाले किसानों को प्रवेश नहीं करने दिया गया। जिसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए हैं। किसानों के दिल्ली चलो के आवाहन के मद्देनजर विभिन्न स्थानों पर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रैवल एडवाइजरी भी जारी की गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था, यातायात व सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। धारा 144 के तहत आदेश पारित कर भीड़ एकत्रित करने व घातक हथियार लेकर चलने पर पाबंदी लगाई गई है।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने बताया कि दिल्ली की तरफ किसानों को कूच नहीं करने दिया जाएगा। बार्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी बुलाई गई हैं। वाहन चालकों से गहन पूछताछ और जांच के बाद ही बार्डर से प्रवेश दिया जा रहा है। जो भी किसान आ रहे हैं, उन्हें समझाकर वापस लौटाया जा रहा है।