फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Jamiat Ulema will run awareness campaign regarding census

Palwal News: जनगणना को लेकर जागरूकता अभियान चलाएगा जमीयत उलेमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Jamiat Ulema will run awareness campaign regarding census
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। नूंह में जमीयत उलेमा हल्का नूंह की बैठक हजरत मौलाना इस्लामुद्दीन कासमी की सरपरस्ती में हुई। इसमें मिल्लत और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में जनगणना को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत मस्जिदों के इमामों के माध्यम से लोगों को सही जानकारी देने और सोशल मीडिया पर जागरूकता वीडियो जारी करने पर सहमति बनी।

बैठक में नाजायज मुकदमों, विशेषकर यूएपीए मामलों में फंसे युवाओं को मजबूती से कानूनी सहायता देने और सुप्रीम कोर्ट स्तर तक प्रयास जारी रखने का फैसला भी लिया गया। ईद-उल-अजहा के दौरान साफ-सफाई और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन देने का प्रस्ताव भी पास किया गया। साथ ही मेवात यूनिवर्सिटी की मांग को तेज करने और इसे नूंह क्षेत्र में स्थापित कराने के लिए सामूहिक आवाज बुलंद करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed