फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   JAAM

पलवल में राजमार्ग पर जाम की समस्या से जूझते रहे वाहन चालक

Tue, 31 Aug 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
JAAM
पलवल। शहर में जाम की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। एक तरफ एलिवेटेड पुल का निर्माण कार्य तो दूसरी तरफ मंगलवार को हुई बारिश से हुए जलभराव के कारण जाम की समस्या दिन भर बनी रही। वहीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा-वृंदावन घूमने गए लोगों की वापसी भी जाम का मुख्य कारण बनीं।
विज्ञापन

सुबह दिन निकलने के साथ ही दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर आगरा चौक से लेकर हुडा चौक तक चार किलोमीटर के बीच जाम लगा रहा। 10 मिनट का सफर वाहन चालकों ने दो घंटे में पूरा किया। जाम के कारण लोगों के बारिश के बावजूद पसीने छूट गए। यातायात पुलिस कर्मी हालांकि जाम को खुलवाने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन

पलवल में पिछले चार सालों से एलिवेटेड पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके चलते आगरा चौक से लेकर हुडा चौक तक रसूलपुर चौक व बस अड्डा चौराहे पर ही कट खोले हुए हैं। मंगलवार को सुबह बस अड्डा चौराहे को भी कुछ समय के लिए निर्माण के चलते अचानक बंद कर दिया गया। जिससे बस अड्डा पर घूमकर निकलने वाले वाहन वहीं फंसकर रह गए। दूसरी तरफ मंगलवार को मथुरा-वृंदावन से दिल्ली-फरीदाबाद जाने वाले लोगों का भी आवागमन शुरू हो गया। जाम करीब चार किलोमीटर लंबा था। जाम में वाहन फंसते चले गए। वहीं सुबह के समय स्कूली बसों की भी संख्या अधिक होने के कारण सड़क मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया। वहीं नौकरियों पर फरीदाबाद, दिल्ली जाने वाले लोग वाहनों को लेकर जाम में फंसे रहने के चलते देरी से ही पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिंक मार्गों पर भी लग गया जाम
राजमार्ग पर जाम लगने के कारण शहर के लोगों ने अंदर लिंक मार्गों, पुराने जीटी रोड व नाले के साथ वाले मार्ग से गुजरना शुरू कर दिया। जिससे उन रास्तों पर भी जाम लग गया। इसके चलते सोहना रोड, नूंह-पलवल रोड तथा पलवल-हथीन मार्ग पर भी जाम लग गया। हालांकि इन मार्गों पर दोपहर बाद जाम कम हो गया, लेकिन दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर शाम तक जाम की समस्या बनी रही।
बारिश के पानी के निकासी के लिए नाले का निर्माण कार्य ज्यादातर पूरा कर लिया गया है। कुछ चौराहों पर नाला नहीं बना है। अलीगढ़ चौराहे को बंद कर नाले बनाने का काम चल रहा है। इस कारण जलभराव हो जाता है। कट भी बंद करने पड़ते हैं। फिर भी प्रयास रहता है कि काम की वजह से बाधा उत्पन्न न हो तथा यातायात चलता रहे। - धीरज सिंह, परियोजना अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण

--------
मंगलवार को लगे जाम से वाहन चालकों को निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस कर्मियों के अलावा होमगार्ड व स्थानीय पुलिस कर्मी भी चौराहों पर वाहनों को निकलवाने में लगे रहे। पुलिस का पूरा प्रयास रहा कि कोई भी व्यक्ति जाम के कारण परेशान न हो। -रविंद्र सिंह, यातायात थाना प्रभारी पलवल
फोटो 31पीएएलपी- 11,12 में हैं।
कैप्शन: 11- पलवल से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर लगा जाम
कैप्शन: 12- दिल्ली से आगरा जाने वाले रास्ते पर लगा हुआ जाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed