फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   ITI's first merit list released; fees must be deposited by the 22nd.

Palwal News: आईटीआई की पहली मेरिट सूची जारी, 22 तक जमा करानी होगी फीस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
ITI's first merit list released; fees must be deposited by the 22nd.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। आईटीआई में सत्र 2026-27 के दाखिलों के लिए पहली मेरिट सूची जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को बुधवार 22 जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन करवाकर फीस जमा करनी होगी। निर्धारित समय में फीस जमा कराने के बाद ही दाखिला अंतिम रूप से मान्य होगा और सीट सुनिश्चित होगी।

दाखिला प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए निर्धारित शेड्यूल के अनुसार दस्तावेजों की जांच और प्रवेश प्रक्रिया के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इंचार्ज अनुदेशक मनोहर लाल ने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है जहां अनुदेशक दाखिला प्रक्रिया से संबंधित सहायता उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन


दाखिला प्रक्रिया के दौरान आईटीआई में छात्रों का अपेक्षाकृत कम रुझान देखने को मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र की आईटीआई के साथ-साथ जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में भी सीटों की तुलना में कम आवेदन सामने आए हैं। हालांकि वर्तमान दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद खाली बची सीटों के लिए दोबारा शेड्यूल जारी किया जाएगा, ताकि वंचित छात्र संबंधित अथवा अपनी पसंद की ट्रेड में प्रवेश ले सकें। उपमंडल आईटीआई में 12 ट्रेड में 444 सीटों पर दाखिले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मिलेगा संदेश
आईटीआई के इंचार्ज अनुदेशक मनोहर लाल ने बताया कि मेरिट सूची में चयनित छात्रों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर संदेश भेजा जाएगा। अभ्यर्थी पोर्टल से अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और एडमिट कार्ड तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ संस्थान में पहुंचकर सत्यापन कराएं। निर्धारित अवधि के भीतर फीस जमा होने के बाद ही संबंधित सीट पर दाखिला पक्का माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed