फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Information being provided to farmers about natural farming

Palwal News: किसानों को दी जा रही प्राकृतिक खेती, बागवानी योजनाओं की जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Information being provided to farmers about natural farming
गांव बीवां में आयोजित उन्नत कृषि एवं प्राकृतिक खेती जागरूकता शिविर में किसानों को बागवानी विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से प्रभावित हो रही भूमि की उर्वरता को बचाने तथा किसानों को टिकाऊ एवं लाभकारी खेती की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से बागवानी विभाग द्वारा जिले में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 12 जून से शुरू होकर 20 जून तक जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष अभियान के तहत किसानों को प्राकृतिक खेती, बागवानी फसलों, जल संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। शिविरों में किसानों को विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उन पर उपलब्ध अनुदान संबंधी जानकारी भी प्रदान की जा रही है। डॉ. अब्दुल रजाक ने कहा कि वर्तमान समय में प्राकृतिक खेती न केवल किसानों की लागत कम करने का प्रभावी माध्यम है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और मानव स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। विभाग द्वारा किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के विभिन्न मॉडल अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि खेती को अधिक टिकाऊ और लाभकारी बनाया जा सके।
जिला बागवानी अधिकारी डॉ. अब्दुल रजाक ने बताया कि अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की अलग-अलग टीमें सभी खंडों में लगातार सक्रिय हैं। खंड नूंह, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका, नगीना, इंड़री तथा तावडू में विभागीय अधिकारी एवं बागवानी सलाहकार किसानों के बीच पहुंचकर योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गांव बीवां में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। शिविर के दौरान किसानों ने विभागीय अधिकारियों से सीधे संवाद कर बागवानी फसलों, प्राकृतिक खेती, पौध संरक्षण तथा अनुदान योजनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से उत्तर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की आय बढ़ाने के लिए बागवानी को बढ़ावा
डॉ. अब्दुल रजाक ने कहा कि बागवानी विभाग का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना तथा उन्हें कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों से जोड़ना है। विभाग भविष्य में भी ऐसे जागरूकता शिविरों का आयोजन करता रहेगा ताकि अधिक से अधिक किसान सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आधुनिक एवं लाभकारी खेती को अपनाएं।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे विभाग द्वारा आयोजित शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और कृषि एवं बागवानी क्षेत्र में उपलब्ध नवीन तकनीकों तथा योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed