{"_id":"576d0b0b4f1c1bc525b49321","slug":"indu-bhardwaj-received-command-of-the-city-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदु भारद्वाज को मिली नगर परिषद की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदु भारद्वाज को मिली नगर परिषद की कमान
अमर उजाला, ब्यूराो
Updated Fri, 24 Jun 2016 03:57 PM IST
विज्ञापन
जश्नन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड नंबर 17 से पार्षद चुनकर आईं इंदू भारद्वाज को पलवल नगर परिषद का अध्यक्ष चुना गया है। उपाध्यक्ष पद पर आशा पोसवाल चयनित हुईं हैं। यह चुनाव सर्वसम्मति से हुए। चुनाव एसडीएम व नगर परिषद के प्रशासक सुरेश चहल की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव के दौरान विधायक करण सिंह दलाल, टेकचंद शर्मा और जिला परिषद की अध्यक्ष चमेली देवी सोलंकी भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
इस बार नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित थे। बावजूद इसके दोनों ही पदों पर महिला पार्षदों को चुना गया है। ऐसे कई पार्षद हैं, जो अध्यक्ष पद के दावेदार थे। अब वह महिला पार्षदों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर विराजमान होने से भाजपा नेताओं से खासे नाराज नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनीं दोनों महिला पार्षद भाजपा नेता व मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला की समर्थक हैं। इंदू भारद्वाज भाजपा के जिला महासचिव अविनाश शर्मा की माता व आशा पोसवाल मंगला के खास समर्थक विजय पोसवाल की पत्नी हैं। यह सभी पार्षद पिछले पांच दिनों से भारत दर्शन पर थे। इनमें से कुछ नैनीताल, कुछ मंसूरी तथा कुछ खाटू श्याम गए हुए थे। सभी पार्षद 22 जून को गुड़गांव के एक फार्म हाउस पर रुके थे। वहां से बृहस्पतिवार सुबह सीधे रेलवे रोड स्थित धर्म भवन पर पहुंचे। जहां पार्षदों की बैठक हुई।
विज्ञापन
पार्षदों की बैठक को प्रदेश की मुख्य संसदीय सीमा त्रिखा, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला व विधायक टेकचंद शर्मा ने ली। पार्षदों संग बैठक करने के बाद इंदू भारद्वाज को अध्यक्ष व आशा पोसवाल को उपाध्यक्ष चुन लिया गया। सभी पार्षदों को इस बात के लिए सहमत करने के बाद सभी सीधे लघु सचिवालय पहुंचे तथा वहां पहुंचकर कांफ्रेस हाल में एक मत से इंदू भारद्वाज व आशा पोसवाल को उपाध्यक्ष चुन लिया गया। चुनाव के बाद वहां मौजूद विधायक करण सिंह दलाल ने पार्षदों से कहा कि शहर के विकास के लिए मिलकर व बिना भेदभाव के कार्य करें। इसके लिए वे भी सहयोग करेंगे।
.... ....