फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   India is setting new benchmarks in modern technology: Sports Minister

आधुनिक तकनीक के नए आयाम स्थापित कर रहा भारत : खेल मंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
India is setting new benchmarks in modern technology: Sports Minister
नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में पीएम के जींद से हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से प्रसारण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से भारत की पहली मेक इन इंडिया हाइड्रोजन ईंधन से संचालित जींद-सोनीपत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उपस्थित सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संबोधन को ध्यानपूर्वक देखा और सुना।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत निरंतर विकास और आधुनिक तकनीक के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आज का दिन भारतीय रेल और देश के विकास के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने योग्य है। शून्य उत्सर्जन और हरित ऊर्जा के संकल्प के साथ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ केवल एक नई रेल सेवा की शुरुआत नहीं, बल्कि विकसित-आत्मनिर्भर और पर्यावरण-अनुकूल भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह पहल भारत को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर करेगी।
विज्ञापन


हाइड्रोजन ट्रेन हरित भारत की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि : हरेंद्र सिंह
होडल से विधायक हरेंद्र सिंह ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने नेतृत्व, निर्णय क्षमता तथा विकासोन्मुखी सोच के लिए जाने जाते हैं। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्य के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यरत हैं। उन्होंने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ को हरित भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेता : मोहम्मद इसराइल
विधायक हथीन मोहम्मद इसराइल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे शक्तिशाली और दूरदर्शी नेता हैं। उनके नेतृत्व में देश में डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान और आत्मनिर्भर भारत जैसी अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गईं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्य के विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं।


ग्रीन एनर्जी अपनाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
उपायुक्त डाॅ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में आयोजित यह जिला स्तरीय कार्यक्रम पर्यावरण अनुकूल और ग्रीन थीम पर आधारित रहा। कार्यक्रम में पेट्रोल और डीजल वाहनों के उपयोग से परहेज किया गया तथा मुख्य अतिथि गौरव गौतम, विधायक होडल हरेंद्र सिंह, विधायक हथीन मोहम्मद इसराइल, उपायुक्त डाॅ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर सहित अधिकांश विशिष्ट अतिथि और अधिकारी इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और आमजन को ग्रीन एनर्जी अपनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed