{"_id":"588737fe4f1c1b403fcf4a28","slug":"in-the-commotion-died-during-treatment-at-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के दौरान मौत पर अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के दौरान मौत पर अस्पताल में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
ताोड़फाोड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजमार्ग पर स्थित बंसल नर्सिंग होम में 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने नर्सिंग होम के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया और अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर पहुंची कैंप थाना पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
गांव चांदहट निवासी महेश ने बताया कि उनकी माता मुक्ति देवी पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। 21 जनवरी को मुक्ति देवी की हालात ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए बंसल नंर्सिग होम में दाखिल कराया। रविवार शाम मुक्ति देवी की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल के चिकित्सकों ने इलाज के दौरान लापरवाही की है और वे उनसे बिल बनाने की एवज में गुमराह करते रहे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी दुलीचंद ने बताया कि महिला के पुत्र महेश ने अस्पताल के चिकित्सक जीएल बंसल व उनकी पत्नी डॉ. मिथिलेश बंसल के खिलाफ उपचार के दौरान लापरवाही करने की लिखित शिकायत दी है। पीड़ित कि शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
लापरवाही से इनकार
बंसल नर्सिंग होम की चिकित्सक मिथिलेश बंसल ने बताया कि जब मरीज उनके अस्पताल में आया तो उसकी हालात ज्यादा खराब थी। उन्होंने परिजनों से फरीदाबाद के किसी बड़े अस्पताल में ले जाने के लिए कहा था, लेकिन परिजन मरीज को लेकर नहीं गए। रविवार की शाम को मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों के साथ अभद्र व्यवहार किया और अस्पताल में तोडफोड़ भी की। उन्होंने बताया कि उनके स्टाफ के एक-दो लोगों की चोट भी आई है, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी है।