{"_id":"66cf6736d25caea0a90348e9","slug":"in-haryanvi-group-dance-katesaras-team-stood-first-aharvan-stood-second-palwal-news-c-24-1-snoi1004-108234-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: हरियाणवीं समूह नृत्य में कटेसरा की टीम प्रथम, अहरवां रही द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: हरियाणवीं समूह नृत्य में कटेसरा की टीम प्रथम, अहरवां रही द्वितीय
Wed, 28 Aug 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Wed, 28 Aug 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला शिक्षा विभाग द्वारा खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। पीएमश्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित उत्सव में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। उत्सव की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. मामराज रावत ने की। मंच का संचालन जसवीर सिंह तेवतिया ने किया। निर्णायक की भूमिका डॉ. मोनिका, अनीता रानी, कमलेश, शारदा, जोगिंद्र, रितु जैन, पूनम रावत और अनीता ने निभाई।
मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल ने उत्सव का शुभारंभ किया। नौवीं से 12वीं कक्षा की रागिनी प्रतियोगिता में पीएमश्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल की टीम प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल कैंप द्वितीय और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर की टीम तृतीय रही। पांचवी से आठवीं कक्षा समूह में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल कैंप की टीम प्रथम, राजकीय प्राथमिक पाठशाला शेखपुरा पलवल की टीम द्वितीय और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल शहर की टीम तृतीय रही। नाटक प्रतियोगिता के कक्षा नौ से 12 समूह में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पृथला की टीम प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर द्वितीय व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल शहर की टीम तृतीय रही। कक्षा पांच से आठ समूह में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलावलपुर की टीम प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय शेखपुरा द्वितीय और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल शहर की टीम तृतीय रही।
इसी प्रकार एकल नृत्य कक्षा नौ से 12 समूह में राजकीय स्कूल अलावलपुर की टीम प्रथम, कन्या विद्यालय बसंतगढ़ द्वितीय व पलवल कैंप स्कूल की टीम तृतीय रही। कक्षा पांच से आठ समूह में प्राथमिक विद्यालय शेखपुरा की टीम प्रथम, कन्या विद्यालय कैंप द्वितीय और असावटी स्कूल की टीम तृतीय रही। एकल नृत्य फ्री स्टाइल कक्षा पांचवी से आठवीं में विद्यालय पलवल शहर की टीम प्रथम और कन्या विद्यालय अलावलपुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। समूह नृत्य कक्षा पांच से आठ समूह में कन्या विद्यालय पलवल कैंप की टीम प्रथम, विद्यालय अलावलपुर की टीम द्वितीय और राजकीय विद्यालय अमरपुर की टीम तृतीय रही। हरियाणवी समूह नृत्य कक्षा नौ से 12 समूह में विद्यालय कटेसरा की टीम प्रथम, कन्या विद्यालय अहरवां की टीम द्वितीय और कन्या विद्यालय अलावलपुर की टीम तृतीय रही। इस अवसर पर डॉ. मामराज रावत ने कहा कि खंड स्तर पर विजेता टीमें तीन और चार सितंबर को जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सा लेंगी।