{"_id":"64f222538e566a050001d444","slug":"in-boxing-harsh-won-gold-and-jatin-won-bronze-medal-palwal-news-c-24-1-snoi1004-1961-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बाक्सिंग में हर्ष ने स्वर्ण तो जतिन ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बाक्सिंग में हर्ष ने स्वर्ण तो जतिन ने जीता कांस्य पदक
Fri, 01 Sep 2023 11:11 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। जिला स्तर पर हुई बाक्सिंग प्रतियोगिता में एचजीएम स्कूल होडल के छात्र दो भाइयों ने पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। छात्र हर्ष भारद्वाज ने अंंडर 17 वर्ग में स्वर्ण पदक तथा उसके छोटे भाई छात्र जतिन भारद्वाज ने अंंडर 14 आयु वर्ग में कांस्य पदक जीता है। बंचारी गांव निवासी जजपा नेत्री सुनीता भारद्वाज के इन पुत्रों का पदक जीतने पर स्कूल के अलावा गांव बंचारी में भी स्वागत किया गया। स्कूल के चेयरमैन थान सिंह ने बताया कि दोनों ही छात्र मेहनती हैं तथा बाक्सिंग में आगे जा सकते हैं। कोच अशोक सौरोत ने बताया कि हर्ष व जतिन ने पदक जीतकर उनका नाम भी रोशन किया है। वे उनकी उपलब्धि से बेहद खुश हैं। हर्ष व जतिन के पिता दीपक भारद्वाज ने कहा कि वे चाहते हैं कि उनके बच्चे ओलंपिक में खेलें। उसके लिए वे अपने बच्चों को बेहतर से बेहतर प्रशिक्षण दिलाने का काम कर रहे हैं।