{"_id":"6ad27365a1546e5dbc074e66","slug":"improvement-in-nuh-performance-during-the-public-dialogue-palwal-news-c-25-1-mwt1009-116502-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: जनसंवाद कार्यक्रम में नूंह के प्रदर्शन में सुधार, एसीएस ने की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: जनसंवाद कार्यक्रम में नूंह के प्रदर्शन में सुधार, एसीएस ने की सराहना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जनसंवाद कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह ने नूंह जिला प्रशासन के कार्यों की सराहना की। समीक्षा बैठक में उपायुक्त अखिल पिलानी ने जिले में जनसंवाद के माध्यम से प्राप्त शिकायतों और विकास कार्यों से जुड़े मामलों के निस्तारण की प्रगति की जानकारी दी।
उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। जनसंवाद पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।
समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, नूंह जिले का जनसंवाद संबंधी समग्र स्कोर 10 सितंबर 2026 को 63 प्रतिशत था, जो 14 अक्टूबर को बढ़कर 64.3 प्रतिशत हो गया। इस प्रकार जिले के स्कोर में 1.3 प्रतिशत अंकों का सुधार दर्ज किया गया।
विज्ञापन
उपायुक्त ने अधिकारियों को शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए जनसंवाद को पारदर्शिता और जवाबदेही का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।