फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Illegal collectors tried to force a policeman on the police

अवैध वसूली करने वालों ने पुलिसकर्मियों पर किया गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

Fri, 26 Feb 2021 08:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
Illegal collectors tried to force a policeman on the police
हथीन। ओवरलोडिंग वाहनों से अवैध वसूली करने वालों ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की। दो पुलिसकर्मियों को चोटें भी आईं। हथीन पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। सूत्रों से पता चला है कि एक आरोपी का हाल ही में जारी हुई नायब तहसीलदार की लिस्ट में नाम आया है।
विज्ञापन

बराय क्राइम गश्त (पड़ताल) एएसआई अमर सिंह बृहस्पतिवार रात अपनी टीम के साथ हथीन थाने के सामने गश्त पर थे कि इसी बीच उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि कुछ युवक जयंती मोड़ पर ओवरलोडिंग वाहनों से अवैध वसूली कर रहे हैं और अब अपनी गाड़ियों से थाने की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही एएसआई अमर सिंह ने अपनी टीम के साथ थाने के सामने नाकाबंदी कर दी। इसी बीच जयंती मोड़ की तरफ से आती हुईं दो गाड़ियों को एएसआई ने जब रुकवाने का प्रयास किया तो चालकों ने पुलिस कर्मियों पर सीधी गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और दोनों गाड़ियां बैरीकेड से जा टकराई।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने इधर उधर भागकर अपनी जान बचाई और दोनों गाड़ियों में सवार अवैध वसूली करने वाले आरोपियों को जब पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने एएसआई अमर सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने उक्त सातों आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हाथापाई के दौरान दो पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई हैं, जिनका सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान गांव पृथला निवासी सुमित व राजकुमार, विवेक निवासी गदपुरी, कमल निवासी सल्लागढ़ पलवल, विनय निवासी झाड़सैंतली, प्रशांत निवासी सेक्टर 9 फरीदाबाद, तरुण निवासी सेक्टर 58 फरीदाबाद के रूप में हुई है। हथीन थाना पुलिस ने एएसआई अमर सिंह के बयान पर उक्त सातों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है।

इस मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह सैनी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से 63 हजार 720 रुपये की राशि भी बरामद की गई है तथा वारदात में इस्तेमाल की गई दोनों गाड़ियों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। सूत्रों से यह भी पता चला है कि आरोपियों में झाड़सैंतली निवासी विनय का हाल ही में जारी हुई नायब तहसीलदार की लिस्ट में नाम आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed