फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   If you want to take alcohol, take it, put the rate list or not.

शराब लेनी है तो ले, रेट लिस्ट लगाए या न लगाए

Wed, 09 Feb 2022 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
If you want to take alcohol, take it, put the rate list or not.
पलवल। रेट लिस्ट लगाए या नहीं यह हमारी मर्जी है। तुम्हे शराब लेनी है तो लो, अन्यथा आगे चलो। यह कहना है कि पलवल जिले में स्थित शराब ठेकों पर कार्यरत सेल्समैन का। आबकारी एवं काराधान विभाग द्वारा शराब ठेकों पर रेट लिस्ट लगाने के दिए गए आदेशों की पलवल जिले में कहीं कोई पालना नहीं हो रही है। किसी भी शराब ठेके पर सरकारी शराब के रेटों की लिस्ट नहीं लगाई गई है। इतना ही नहीं लोगों को जो शराब बेची जा रही है, वह भी सरकारी रेटों से अधिक दामों पर बेची जा रही है। इसकी शिकायत कई बार जिले के लोग आबकारी विभाग व प्रशासन से कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस बाबत विभाग के अधिकारियों से शराब ठेकों पर रेट लिस्ट लगाने संबंधित जानकारी हासिल करने के बाद शहर के कई ठेेकों का जायजा लिया गया, लेकिन किसी भी ठेके पर रेट लिस्ट नहीं मिली।
विज्ञापन

समय: दोपहर 12.30 बजे
स्थान: आगरा चौक पलवल
आगरा चौक पर स्थित शराब ठेके पर रेट लिस्ट के बारे में जायजा लिया गया। ठेके पर कार्यरत सेल्समैन से जब रेट लिस्ट न लगाने के बारे में पूछा तो उसका कहना था कि यह हमारा व्यक्तिगत मामला है। हम किसी को रेट लिस्ट लगानी है या नहीं बताने के लिए नहीं बैठे हैं। विभाग कार्यालय में जाकर बात करें।
विज्ञापन

समय: दोपहर 12.45 मिनट
स्थान मीनार गेट
मीनार गेट पर स्थित शराब ठेके पर कार्यरत सेल्समैन से जब रेट लिस्ट के बारे में जानकारी मांगी तो उसका कहना था कि शराब लेनी है तो लो नहीं तो आगे बढ़ो। जब सेल्समैन को यह पता चला कि संवाददाता है तो उसका कहना था कि मालिक ने रेट लिस्ट लगाने से मना किया है। रेट लिस्ट के बारे में अधिकारियों से पूछो
विज्ञापन
विज्ञापन

समय: दोपहर 1 बजे
स्थान: सोहना रोड
सोहना रोड पर स्थ्ति शराब ठेके पर भी कोई रेट लिस्ट नहीं थी। रेट लिस्ट के बारे में एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर भेजा तो ठेके पर कार्यरत सेल्समैन लड़नेे लगे। रेट लिस्ट की बात करने पर शराब देने से भी मना कर दिया। इतना ही नहीं सेल्समैन का कहना था कि वे किसी के कहने पर रेट लिस्ट नहीं लगाएंगे।

सभी शराब ठेकों पर रेट लिस्ट लगाने के आदेश दे दिए गए हैं। विभाग के अधिकारियों को भी जांच करने के आदेश किए गए हैं। सभी ठेकों पर रेट लिस्ट लगवाई जाएगी। सरकार की हिदायतों का पालन कराया जाएगा। विभाग व सरकार की हिदायत का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
- जयवीर यादव, सहायक आबकारी एवं काराधान अधिकारी पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed