फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Hurt by the threat of being implicated in a misdeed case man committed suicide by jumping in front of a train

ट्रेन के आगे कूद विशाल ने दी जान: जब तक दिया वेतन तब तक मिला प्यार, पैसे न देने पर महिला ने दी थी ये धमकी

Thu, 20 Jun 2024 06:26 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 20 Jun 2024 06:26 PM IST
सार

विशाल ने बताया कि जितेंद्र की पत्नी ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और उसका पूरा वेतन ले लेती है। उसने वेतन देने से मना किया तो उसे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और रुपये ऐंठती रही। 

विज्ञापन
Hurt by the threat of being implicated in a misdeed case man committed suicide by jumping in front of a train
मृतक विशाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पलवल स्थित गांव रूंधी में दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी मिलने पर युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक को धमकी वेतन की राशि देने से मना करने पर दी गई। आरोप है कि युवक को पंचायत में बुलाकर दुर्व्यवहार किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। डर के कारण युवक ने आत्महत्या कर ली। मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी गई, परंतु शिकायत नहीं ली। अब घटना के करीब चार माह बाद जीआरपी चौकी पलवल ने एक महिला सहित चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन

जीआरपी चौकी प्रभारी ओमप्रकाश के अनुसार गांव रूंधी निवासी गीता ने शिकायत दर्ज कराई है कि फरवरी 2024 के अंतिम सप्ताह में जितेंद्र, आकाश, मोहित उनके घर आए और उसके पति गिर्राज ने कहा कि तुम्हारे बेटे विशाल के जितेंद्र की पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। उसे नहीं रोका तो जान से खत्म कर देंगे। विशाल मीतरोल स्थित एक कंपनी में काम करता था। उनके जाने के बाद उन्होंने विशाल से पूरी सच्चाई बताने के लिए कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल ने बताया कि जितेंद्र की पत्नी ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और उसका पूरा वेतन ले लेती है। उसने वेतन देने से मना किया तो उसे दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और रुपये ऐंठती रही। मामले से दूर रखने के लिए उन्होंने विशाल को अपने बेटी की ससुराल गांव रसूलपुर भेज दिया। एक मार्च को आरोपियों ने गांव में पंचायत बुला ली, जिसमें जबरन विशाल को भी बुला लिया गया।

विज्ञापन

शिकायत में कहा गया कि पंचायत में विशाल के साथ दुर्व्यवहार किया गया और यौन शोषण के मामले में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी से विशाल बुरी तरह से डर गया। आरोपियों के डर से बीती दो मार्च को विशाल ने बामनीखेड़ा रेलवे पुल के नीचे ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उसके पति गिर्राज ने मामले की शिकायत दीघोट पुलिस में दी तो शिकायत नहीं ली। पुलिस ने सदर थाना में जाने को कहा, परंतु वहां भी शिकायत लेने से मना कर दिया। जीआरपी ने मामले में 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा दिया। हादसे के कारण वे दोनों पति-पत्नी सदमे आ गए और बीमार रहने लगे। उसके पति भी मानसिक तौर पर परेशान रहने लगे। अब उसकी स्थिति ठीक होने पर मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी आकाश, मोहित, जितेंद्र व उसकी पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed