{"_id":"60c36d478ebc3e9a235968d6","slug":"hseb-all-children-pass-in-10th-exam-palwal-news-noi5868530197","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा में सभी बच्चे हुए पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा में सभी बच्चे हुए पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं के घोषित परीक्षा परिणाम में पलवल जिले का शत-प्रतिशत रहा है। सरकारी व निजी स्कूलों का एक भी विद्यार्थी इस बार फेल नहीं हुआ। न ही किसी की कंपार्टमेंट आई है। जिले से इस बार 18498 बच्चों ने परीक्षा दी थी। सभी बच्चे पास हुए हैं।
जानकारी हो कि इन बच्चों में करीब 8 हजार ने सरकारी स्कूलों में परीक्षा दी थी। जबकि बाकी बच्चे निजी स्कूलों के हैं। कोरोना महामारी के इस बार बोर्ड की परीक्षाएं रद करने पर स्कूलों में ही परीक्षाएं लेकर बोर्ड को पेपरों के नंबर भेजे गए थेेे, उसी के आधार पर बोर्ड द्वारा परिणाम घोषित किया है। इस बार जिले में प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी किसी बच्चे को नहीं दी गई है। सभी को स्कूलों में इंटरनल परीक्षा लेकर दिए गए अंकों के आधार पर पास किया गया है। यह पहला मौका है जब हरियाणा में विद्यार्थी बिना बोर्ड की परीक्षा दिए पास हुए हैं। इन बच्चों में सबसे ज्यादा वे दुखी हैं, जिन्होंने पूरे साल मेहनत की थी तथा उन्हें अच्छे अंक लेकर बोर्ड की योग्यता सूची में टॉप टेन में आने की उम्मीद थी।
परीक्षाएं न होने का बेहद दुख
अनुपम पब्लिक स्कूल के 119 बच्चों द्वारा इस बार 10वीं की परीक्षा दी गई। सभी पास हुए। स्कूल के चेयरमैन हरद्वारी लाल सौरोत ने बताया कि स्कूल के 20 बच्चों के 95 प्रतिशत से अधिक अंक हैं। जबकि 5 के 90 प्रतिशत, 1 के 80 प्रतिशत तथा 93 बच्चों ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने बताया कि इनमें 20 ऐसे हैं, यदि बोर्ड परीक्षा लेता तो 99 प्रतिशत तक अंक आते। उन बच्चों को परीक्षाएं न होने का बेहद दुख है। हरद्वारी लाल ने बताया कि मानवी सौरोत के तथा अमन रावत के परीक्षा में शत प्रतिशत अंक हैं।
विज्ञापन
कई विद्यार्थियों को मिले शत-प्रतिशत अंक
10वीं की परीक्षा में आईएस मेमोरियल स्कूल के 80 बच्चों ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। कुल 321 विद्यार्थियों द्वारा 10वीं की परीक्षा दी गई थी। जिनका स्कूल द्वारा मूल्यांकन किया गया। उसी आधार पर बच्चों के बोर्ड द्वारा नंबर दिए गए हैं। 10 बच्चों ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। जबकि 141 बच्चों ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। चेयरमैन देवेंद्र सौरोत ने बताया कि आकांक्षा, राधिका, कीर्ति, कुमकुम, शीतल, रेणु, संयुक्ता, अदिती, कोमल, तान्या, ममता, पायल, नेता, शीतल, प्रिया, डोली, गौतम, दीपक, अमन, सुरेंद्र विष्णु प्रताप, तपिश लोकेश ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
एचजीएम स्कूल के 188 बच्चों ने परीक्षा दी। सभी पास हुए हैं। 85 बच्चों ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। जबकि 10 ने 99.8 प्रतिशत तथा 71 ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। 22 ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। फैजल, अफजल, कुनाल व यशपाल ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, सरस्वती स्कूल के चेयरमैन हेतरोत सौरोत ने बताया कि अवनी व नैना ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
इसी प्रकार जेसीबी स्कूल के 4 बच्चों ने दसवीं की परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल के चेयरमैन एसके शर्मा ने बताया कि छात्रा अंजना, योगेश, अमन व ऋषि ने 500 में से 500 अंक प्राप्त किए हैं।
टॉप टेन में आने की थी उम्मीद
मुझे इस बात का बेहद दुख है कि इस बार बोर्ड की परीक्षाएं नहीं हुईं। यदि बोर्ड की परीक्षा होती तो मेरा हरियाणा बोर्ड की टॉप टेन सूची में स्थान बनता। मैंने काफी मेहनत की थी तथा स्कूल के अलावा घर पर भी पांच घंटे रोजाना पढ़ाई करती थी।
- अवनी, छात्रा सरस्वती स्कूल
बोर्ड की परीक्षाएं होनी चाहिए थी। मैंने स्कूल के अलावा घर पर भी रोजाना छह घंटे पढ़ाई की थी। मुझे बोर्ड की सूची में स्थान आने की उम्मीद थी। अब इस बात का दुुख है कि जिन बच्चों ने मेहनत नहीं की होगी, वे भी 90 प्रतशत से अधिक अंक लेकर पास हुए हैं।
- मानवी सौरोत, अनुपम स्कूल