फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   How are people treated...the health center itself is sick,

कैसे हो लोगों का उपचार...स्वास्थ्य केंद्र खुद है बीमार,

Tue, 17 May 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
How are people treated...the health center itself is sick,
अस्पताल में उपचार के लिए बैठे लोग - फोटो : Palwal
पलवल। सरकार की ओर से लाख प्रयासों के बावजूद जिले की स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं। दीघोट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सिर्फ एक फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा है। मंगलवार को पीएचसी की पड़ताल करने पर न तो कोई चिकित्सक मिला और न ही दवाइयां। घंटों इंतजार करने के बाद मजबूरन मरीजों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। सिर्फ एक फार्मासिस्ट ही मौजूद था, जो रोगियों को दवाइयां दे रहा था।
विज्ञापन

सुबह 9:30 बजे
डॉक्टरों के इंतजार में खड़े थे मरीज
स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मरीज इधर-उधर घूम रहे थे। चिकित्सक का कक्ष बंद था। कुछ महिलाएं जमीन पर बैठकर चिकित्सक का इंतजार कर रही थीं। अन्य मरीज भी चिकित्सकों के इंतजार में खड़े थे। मरीजों को यह जानकारी देने वाला कोई नहीं था कि चिकित्सक कब तक स्वास्थ्य केंद्र पर आएंगे।
विज्ञापन

सुबह 9:45 बजे
दवाई देने की गुहार लगा रहे थे मरीज
अस्पताल में दवाइयों वाली खिड़की पर मरीजों की भीड़ लगी थी। केंद्र में चिकित्सकों की अनुपस्थिति में फार्मासिस्ट मरीजों को सर्दी, जुकाम व बुखार की दवाइयां दे रहा था। अन्य बीमारियों के मरीज फार्मासिस्ट से दवाई देने की गुहार लगा रहे थे, लेकिन वह बिना चिकित्सक के परामर्श के दवाई देने से इनकार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10 बजे
नेत्र रोग विशेषज्ञ की कुर्सी मिली खाली
अस्पताल परिसर स्थित नेत्र रोग विशेषज्ञ के कक्ष में कुर्सियां खाली पड़ी थी। चिकित्सक अस्पताल नहीं आए थे। बाहर मरीज चिकित्सक का इंतजार कर रहे थे। करीब आधा घंटे तक कोई भी चिकित्सक या स्वास्थ्य कर्मी नहीं दिखा। इस कारण मरीजों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
कुत्ते ने काट लिया है। इसलिए एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने आया था। यहां आने पर पता चला कि एंटी रैबीज इंजेक्शन पिछले पांच दिन से खत्म है।
- रोहित कुमार, निवासी कांवरका
-----
पुत्रवधू गर्भवती है। उसे कुछ परेशानी थी, इसलिए उसे स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने के लिए आई हूं। लेकिन, महिला चिकित्सक तो दूर पुरुष चिकित्सक भी मौजूद नहीं है। कोई महिला नर्स भी नहीं है।
- माया, निवासी पिंगौड
-------
सांस लेने में परेशानी हो रही थी, इसलिए जांच कराने के लिए आया था। यहां केवल फार्मासिस्ट है, जो बिना डॉक्टर की सलाह के दवाई नहीं दे रहा है। वह केवल सर्दी, जुकाम व बुखार की दवाई दे रहा है।

- गोपाल, निवासी खांबी
-------
इस मामले की जांच कराई जाएगी। चिकित्सकों को समय पर अस्पताल पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी समय में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ.ब्रह्मदीप सिंह, जिला सिविल सर्जन, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed