{"_id":"6a78c05500dd2411e9069451","slug":"house-wall-collapses-in-luhinga-kalan-palwal-news-c-25-1-mwt1001-114404-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: लुहिंगा कला में गिरी मकान की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: लुहिंगा कला में गिरी मकान की दीवार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। जिले के गांव लुहिंगा कला में रविवार सुबह अचानक एक मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय परिवार का कोई सदस्य मकान के अंदर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। दीवार गिरने से मकान मालिक नियामत को लाखों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है।
नियामत ने बताया कि मकान के साथ लगते खेत में खेत मालिक ने करीब 10 फीट गहरा गड्ढा खोद रखा है, जिसमें तालाब की तरह पानी भरा हुआ है। उनका आरोप है कि लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण मकान की नींव में नमी पहुंच गई, जिससे दीवार कमजोर होकर गिर गई। उन्होंने बताया कि मकान के अन्य हिस्सों में भी दरारें आ गई हैं। परिवार को अब मकान के बाकी हिस्से के गिरने का डर सता रहा है। परिवार ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर उचित सहायता देने की मांग की है।