फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   hooligon beat teacher arrested

शिक्षक के साथ मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Feb 2020 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
hooligon beat teacher arrested
शिक्षक के साथ मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

होडल (संवाद)। गांव करमन के राजकीय उच्च विद्यालय में हिंदी प्रवक्ता के पद पर तैनात शिक्षक विष्णु गौड़ पर हुए हमले के मामले में थाना पुलिस ने अनिल निवासी करमन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकडे़ गए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। शिक्षक विष्णु गौड़ पर सोमवार को कार सवार कुछ युवकों ने उस समय हमला कर दिया जब वह अपनी ड्यूटी करके बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि शनिवार को कुछ युवक गाड़ी मे सवार होकर विद्यालय के मैदान में तेज आवाज में साउंड बजा रहे थे, जिसका विष्णु गौड़ ने विरोध किया था। युवकों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला किया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जांच अधिकारी विजय पाल ने बताया कि शिकायत पर अनिल सहित 3-4 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जिसमें अनिल निवासी करमन को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed