फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Hindu Sarvajati Mahapanchayat in Palwal on Sunday after Nuh violence thousands of people expected to come

Nuh Violence : हिंदू सर्वजातीय महापंचायत आज, हजारों के आने की उम्मीद, सुरक्षाबलों ने निकाला मार्च; पुलिस अलर्ट

Sun, 13 Aug 2023 12:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलवल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलवल Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 13 Aug 2023 12:02 AM IST
सार

इस महापंचायत को लेकर नूंह पुलिस भी अलर्ट है। भड़काऊ बयान देने वालों पर नजर रखी जाएगी। 

विज्ञापन
Hindu Sarvajati Mahapanchayat in Palwal on Sunday after Nuh violence thousands of people expected to come
अर्धसैनिक बल की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदू सर्वजातीय महापंचायत रविवार को होगी। इसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और राजस्थान से भी लोग आने की उम्मीद है। गांव-गांव में कुछ लोगों द्वारा चिट्ठी देकर महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है। पिछले कई दिन से यह आह्वान सोशल मीडिया पर भी किया जा रहा है। महापंचायत के आयोजकों का कहना है कि महापंचायत में कोई भड़काऊ बयानबाजी नहीं की जाएगी और यह पूरी तरह से शांतिपूर्वक और इलाके में अमन शांति बनाए रखने के लिए की जा रही है।

विज्ञापन

सुरक्षा बलों ने निकाला पैदल मार्च
हथीन शहर में डीएसपी सुरेश कुमार भड़ाना ने शांति एवं सद्भावना बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकाला। इस अवसर पर हथीन थाना प्रभारी मनोज कुमार भी मौजूद रहे। पैदल मार्च गहलब रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से दादा गुलाब शाह मार्किट, गहलब रोड मार्किट, सुभाष चौक होते हुए मैन बाजार , साध मोहल्ला, गढ़ी मोहल्ला होते हुए जयंती मोड तक निकाला गया। पैदल मार्च में हरियाणा पुलिस के जवानों के साथ साथ रेपिड एक्शन फोर्स व बीएसएफ के सैकड़ों जवान शामिल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नूंह पुलिस भी अलर्ट
इस महापंचायत को लेकर नूंह पुलिस भी पूरी अलर्ट पर है और उन्होंने इसमें भड़काऊ बयान देने वालों पर नजर रखने के लिए खुफिया तंत्र को अलर्ट कर दिया है। महापंचायत में जो भी वक्ता स्पीच देगा उसको खुफिया तंत्र रिकॉर्ड करेगा। इसके अलावा प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। इतना ही नहीं पलवल प्रशासन को भी चंडीगढ़ से इस पर पूरी नजर बनाए रखने के लिए आदेश किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed