फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Hey brother, just have a look, front and back also...

हे भाई जरा देख के, आगे भी पीछे भी...

Sun, 28 Nov 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hey brother, just have a look, front and back also...
होडल। हे भाई जरा देख के, आगे भी पीछे भी, क्योंकि यहां सड़कों पर सीवर के मैनहोल खुले हुए हैं। कहीं ऐसा न हो कि आपका ध्यान कहीं और हो और आप इनमें गिरकर चोटिल हो जाएं। जी हां शहर में जगह-जगह सीवरों के मैनहोल खुले हुए हैं। यदि कहीं ढक्कन है भी तो वह टूटा-फूटा लगा पड़ा है। ढक्कन नहीं होने से आए दिन मैनहोल में लोग गिरकर चोटिल हो रहे हें। समय रहते यदि खुले मैनहोलों पर ढक्कन नहीं लगाए गए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जन स्वास्थ्य विभाग भी शायद ही इंतजार में है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा हादसा होने का अंदेशा राष्ट्रीय राजमार्ग से बस स्टैंड जाने वाले 44 फुट रोड का है। जहां पर आधा दर्जन से अधिक मैनहोल पूरी तरह से खुले पड़े हैं। शहर में करोड़ों रुपये की लागत से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा डाली गई सीवर लाइन लोगों के लिए परेशानी व दुर्घटना का कारण बनी हुई है। सड़कों के बीचों बीच सीवर लाइन के खुले पड़े मैनहोल के गड्ढों में आए दिन लोगों के गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। खुलेआम हादसों को दावत दे रहे इन गड्ढों के बंद करने में संबंधित विभाग की कोई दिलचस्पी नहीं है। इसके चलते लोगों में विभाग के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

लोग बोले-विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार
स्थानीय निवासी रश्मि गर्ग का कहना है कि कई बार शिकायत की, लेकिन विभाग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। एक तरफ विभाग के मंत्री फोटो अपलोड होने से कार्रवाई की बात कर रहे हैं तो दूसरी तरफ शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती। होडल कॉलोनी के रहने वाले जितेंद्र एडवोकेट का कहना है कि मैनहोल के ढक्कन नहीं होने से दिन प्रतिदिन हो रहे हादसों के बाद भी विभाग के कान पर जूं तक नही रेंगती। विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। व्यापारी रिंकू गर्ग का कहना है कि शहर की सड़कों के बीचों बीच डाली गई सीवर लाइन संबधित विभाग की लापरवाही के चलते लोगों को फायदा पहुंचाने की बजाए उल्टा परेशानी का सबब बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवर लाइन के खुले मैनहोल को बंद करने व खराब ढक्कन बदलने के लिए तुरंत कर्मचारियों को आदेश दे दिए गए हैं। जल्द ढक्कन डलवा कर बंद करा दिया जाएगा।
रमेशचंद्र गौड़, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed