फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Heavy rain and wind flattened the sorghum crop in the fields.

Palwal News: तेज बरसात और हवा ने खेतों में बिछाई ज्वार की फसल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain and wind flattened the sorghum crop in the fields.
पिनगवां, पुन्हाना और फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ फसल जमीन पर गिरी, धान की कटी फसल को भी नुकसान की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह-पुन्हाना-पिनगवां। बृहस्पतिवार को हुई तेज बरसात और हवा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जिले के पिनगवां, पुन्हाना और फिरोजपुर झिरका उपमंडल के दर्जनों गांवों में पककर तैयार ज्वार की फसल खेतों में बिछ गई। इससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, खेतों में कटी पड़ी धान की फसल को भी नुकसान पहुंचने का डर सता रहा है।
पिनगवां खंड के अकबरपुर में करीब 20 एकड़, गंगवानी में 40 एकड़, जाख में 10 एकड़, लुहिंगा कलां में 30 एकड़, ऐंचवाड़ी, नीमखेड़ा और गोकलपुर में करीब 30 एकड़, तिगांव में 10 एकड़ तथा पापड़ा फलेंडी में लगभग 20 एकड़ फसल जमीन पर गिर गई। इसके अलावा अन्य गांवों में भी फसल के खेतों में बिछने की सूचना है।
विज्ञापन

पुन्हाना उपमंडल के बिसरू गांव में करीब 70 एकड़, फरदड़ी में 20 एकड़, डुडोली में 15 एकड़, जैमत में 25 एकड़, नहेदा में 30 एकड़ और फुसेता में 10 एकड़ फसल प्रभावित होने की आशंका है। इसी तरह फिरोजपुर झिरका उपमंडल के अगोन में करीब 12 एकड़, माहौली में 20 एकड़, कुलढ़ेरा में 15 एकड़, महूं में 25 एकड़ और ढोंड में 20 एकड़ फसल गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान याकूब खान, मोहम्मद अंसार, अब्दुल रशीद, दाऊद खान, जमील खान और मकसूद अहमद ने बताया कि ज्वार पककर तैयार हो चुकी थी और किसान कटाई की तैयारी में जुटे थे। अचानक हुई बरसात ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। खेतों में गिरी फसल को समेटने में परेशानी होगी और दाने की गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है।

किसानों का कहना है कि खेती की लागत पहले ही काफी बढ़ चुकी है। ऐसे में फसल खराब होने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। अब किसानों को मौसम साफ होने की उम्मीद है, ताकि जल्द-से-जल्द फसल की कटाई कर नुकसान को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed