फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Health and Safety Campaign for Workers

Palwal News: श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
Health and Safety Campaign for Workers
नोएडा। औद्योगिक श्रमिकों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए श्रम विभाग और सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स हॉस्पिटल्स के बीच एमओयू हुआ है। इसके तहत दोनों संस्थाएं संयुक्त रूप से श्रमिक स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान संचालित करेंगी। हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. डीके गुप्ता ने बताया कि जिले में 10-12 लाख श्रमिक हैं। बड़ी संख्या में औद्योगिक श्रमिक उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, कमर और जोड़ों के दर्द, श्वसन संबंधी बीमारियों, एनीमिया, तंबाकू सेवन और मानसिक तनाव जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। अधिकतर मामलों में शुरुआती चरण में बीमारी का पता नहीं चल पाता, लेकिन बाद में उपचार मुश्किल और महंगा हो जाता है। अभियान के जरिए इन बीमारियों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed