फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Head constable arrested for illegal recovery

अवैध वसूली करते प्रधान सिपाही को किया गिरफ्तार

Fri, 03 Dec 2021 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Head constable arrested for illegal recovery
हथीन। एवीटी स्टाफ ने गांजा पत्ती रखने वाले व्यक्ति को बंधक बनाकर उससे छोड़ने के एवज में धनराशि वसूलने के आरोप में नूंह सिटी थाना में कार्यरत प्रधान सिपाही भगत सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं इसके साथ ही गांजा पत्ती रखने वाले खजान सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हथीन थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एवीटी स्टाफ के इंचार्ज अब्बास खान ने बताया कि सब इंस्पेक्टर हाजर खान गुरुवार शाम को गश्त पर थे। मीरपुर कौराली निवासी हरीश कुमार ने आकर बताया कि उसका चचेरा भाई खजान सिंह जोकि गुड़गांव में फैक्टरी में काम करता है। उसने मोबाइल पर बताया है कि उसको पुलिस स्टाफ ने गलत काम करते पकड़ लिया है और पुलिस वाला छोड़ने के लिए दो लाख रुपये मांग रहा है। उसने 50 हजार रुपये भेज दिए है। एवीटी स्टाफ ने संबंधित मोबाइल फोन की लोकेशन निकलवाई। लोकेशन के आधार पर बस अड्डा हथीन के निकट छापा मारा। खजान सिंह की पहचान हरीश कुमार ने कराई। दूसरे युवक की पहचान भगत सिंह के रूप में हुई। भगत सिंह ने बताया कि वह नूंह सिटी थाना में बतौर प्रधान सिपाही काम करता है। हथीन के डीएसपी रतनदीप बाली ने बताया कि आरोपी भगतसिंह ने 19 हजार रुपये वसूल कर दोस्त को देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed