फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Haryana will play pivotal role in develop India: Dr. Archana

विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा की अहम भूमिका : डॉ. अर्चना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Haryana will play pivotal role in develop India: Dr. Archana
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करते अग्रवाल महासभा के सदस्य एवं महिलाएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नूंह। भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का पहली बार नूंह और फिरोजपुर झिरका आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा विभिन्न समाजों के लोगों ने भव्य स्वागत किया। डॉ. गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान उनका नहीं, बल्कि भाजपा के समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं का है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने में हरियाणा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

नूंह की पटेल वाटिका में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति की।
विज्ञापन


अपने दौरे के दौरान डॉ. अर्चना ने नल्हड़ शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में माथा टेककर सामाजिक समरसता और समानता का संदेश दिया। फिरोजपुर झिरका में अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भी उनका भव्य स्वागत किया गया। अग्रसेन वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कुलदेवी मां लक्ष्मी एवं अग्र शिरोमणि भगवान महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। अग्रवाल समाज की महिलाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जबकि विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उन्हें पगड़ी, पटका और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रमों में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पिंटू, पूर्व विधायक चौधरी जाकिर हुसैन, राजकुमार गर्ग, मनीष जैन, जितेंद्र गोयल, मनिता गर्ग सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed