{"_id":"67d5b7cb94a58eb533091d76","slug":"haryana-board-exam-seven-cheaters-caught-in-12th-class-chemistry-accountancy-public-administration-exam-palwal-news-c-24-1-as11003-112718-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बोर्ड की परीक्षा : 12वीं में रसायन विज्ञान, लेखाशास्त्र, लोक प्रशासन की परीक्षा में सात नकलची पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा बोर्ड की परीक्षा : 12वीं में रसायन विज्ञान, लेखाशास्त्र, लोक प्रशासन की परीक्षा में सात नकलची पकड़े
विज्ञापन
सातों पर एमएनसी दर्ज, परीक्षा केद्रों में मुख्य गेट पर कड़ी तलाशी के बाद पुलिसकर्मियों ने छात्रों का कराया था प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिलेभर में हरियाणा बोर्ड की ओर से शनिवार को 12वीं में रसायन विज्ञान, लेखाशास्त्र, लोक प्रशासन की परीक्षा आयोजित की गई। यह पेपर दोपहर 12.30 बजे से शुरू होकर 3.30 बजे खत्म हुआ। इस दौरान जिलेभर में सात नकलची छात्र पकड़े गए। सभी पर्ची लिए हुए थे। सभी को परीक्षा के दौरान ड्यूटी में लगे शिक्षक और अधिकारियों ने पर्ची के साथ पकड़ कर उसे जब्त कर लिया। इन सभी नकलचियों पर अनफेयर मींस केस (एमएनसी) दर्ज कर दिया गया है। आगे की सुनवाई भिवानी बोर्ड के समक्ष होगी। वहीं, पुलिस और प्रशासन की ओर से नकल रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के दावे किए जा रहे हैं।
शहर के पीएमश्री गवर्नमेंट सेकेंड्री स्कूल और वीरांगना झलकारी बाई राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल कैंप समेत अन्य केंद्रों पर शनिवार को नकलची पकड़े जाने के बाद से लगातार नकल रोकने के लिए प्रतिदिन पुलिसकर्मियों का पहरा बढ़ाया जा रहा है। कड़ी निगरानी और सीसीटीवी कैमरे के बीच छात्र परीक्षा दे रहे हैं। साथ ही केंद्रों के बाहर किसी भी संदिग्ध को भटकने नहीं दिया जा रहा है। साथ ही सुबह 11 बजे से परीक्षा छूटने तक बाहर पुलिस के सिपाही डटे रहे। वहीं, बाहरी लोगों को परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे से बाहर ही रोका जा रहा है। साथ ही कोई फर्जी स्टूडेंट अंदर न घुसे, इसके लिए गेट पर पुलिस उनकी तलाशी लेकर एंट्री भी करा रही है। केंद्र से पेपर देकर बाहर निकले छात्र ने बताया कि पेपर बहुत ही आसान आया था सभी प्रश्नों को हल कर दिया है। अच्छे नंबर आने के उम्मीद है
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
जिलेभर में शनिवार को 7 नकलची पकड़े गए हैं। इनमें से पलवल के स्कूल नंबर 19 में दो नकलची, पलवल के स्कूल नंबर 54 में तीन नकलची और भुलमाना के स्कूल में दो नकलची मिले हैं। इन सभी नकलचियों पर अनफेयर मींस केस (एमएनसी) दर्ज कर दिया गया है। अब आगे भिवानी में इनकी सुनवाई होगी। उनकी नकल कॉपी को जब्त करा लिया गया है। अन्य सभी केंद्रों में शांतिपूर्वक परीक्षा आयोजित की गई है। पुलिस और उड़नदस्तों की ओर से लगातार सभी केंद्रों में सघन तलाशी की जा रही है। - अनिल जाखड़, सहायक सचिव हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी और परीक्षा नोडल अधिकारी पलवल