{"_id":"67ddc01373ef8519090abd46","slug":"haryana-board-exam-long-answer-questions-of-12th-class-home-science-confused-students-palwal-news-c-24-1-no11004-112887-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा बोर्ड परीक्षा : 12वीं के गृह विज्ञान के दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा बोर्ड परीक्षा : 12वीं के गृह विज्ञान के दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों ने उलझाया
विज्ञापन
- परीक्षा केंद्रों के आसपास रहा पुलिस का पहरा, शांतिपूर्ण रही परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिलेभर में हरियाणा बोर्ड की ओर से शुक्रवार को 12वीं में गृह विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा दोपहर 12.30 बजे से शुरू होकर 3.30 बजे खत्म हुई। कई केंद्रों में अधिक परीक्षार्थी न होने के कारण 30 मिनट पहले ही छात्र- छात्राएं बाहर निकले। परीक्षा नोडल अधिकारी पलवल वीरेंद्र ढुल के अनुसार इस दौरान जिलेभर में एक भी नकलची छात्र नहीं पकड़ा गया है। वहीं, पुलिस और प्रशासन की ओर से नकल रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पलवल कैम्प समेत अन्य केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही। सभी केंद्रों में शांतिपूर्वक परीक्षा आयोजित की गई है।
-- -- -- -- -
शहर के पीएम श्री गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल और वीरांगना झलकारी बाई राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल कैम्प समेत अन्य केन्द्रों पर शुक्रवार को भी नकल रोकने के लिए पुलिसकर्मियों का पहरा लगाया गया। इसके अलावा कड़ी निगरानी और सीसीटीवी कैमरे के बीच छात्रों नेे परीक्षा दी। छात्रों के बैग व अन्य सामान को गेट पर ही रखा लिया गया। वहीं, बाहरी लोगों को परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे से बाहर ही रोका जा रहा है। बोर्ड की ओर सेे जिलेभर में नकल पर लगाम लगाने के लिए उड़नदस्तों को तैनात किया है, जो परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण कर रहे हैं।
परीक्षा केंद्र से पेपर देकर बाहर निकली अपोलो पब्लिक स्कूल की छात्रा प्राची ने बताया कि पेपर बहुत ही आसान आया था। इसमें उपभोक्ता के अधिकार, आहार, पोषण, भोजन के तरीके, स्वास्थ्य देखभाल, खाद्य पदार्थ और खाद्य संरक्षण जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे गए थे। सभी प्रश्नों को हल कर दिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -
पेपर अच्छा रहा है। दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के 30 व 31 नंबर प्रश्न में समय अधिक लगा। बाकी पूरा कर दिया है। - खुशी
सभी प्रश्न सिलेेबस से पूछे गए थे। प्रश्न आसान थे। पूरा पेपर हल कर दिया है। उम्मीद है कि पेपर अच्छा होने के साथ ही परिणाम भी अच्छा आएगा। -योगिता