फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   half yearly exams in government schools from 25th sept

स्कूलों की अर्ध वार्षिक परीक्षा 25 सितंबर से

Fri, 13 Sep 2019 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
half yearly exams in government schools from 25th sept
हथीन। शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों की पहली से आठवीं तक की कक्षाओं के लिए अर्ध वार्षिक परीक्षा हेतु नई तिथियां घोषित कर दी है। यह जानकारी देते हुए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि अब परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय 20 सितंबर की बजाय 25 सितंबर से शुरू होंगी। 25 सितंबर को आठवीं कक्षा का सामाजिक विज्ञान, 26 को संस्कृत, 27 को कला, 28 को विज्ञान, 30 को गणित, 1 अक्तूबर को हिंदी और 3 अक्तूबर को अंग्रेजी की परीक्षा होगी। मौलिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि हथीन सहित पलवल जिले के सभी सरकारी स्कूलों में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम की लिए तैयारी एवं जन जागरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसके तहत विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं एसएमसी सदस्यों के माध्यम से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के लिए जन जागरण करवाना है। इसमें प्लास्टिक कचरे, पॉलिथीन, कूड़े के निपटाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी के जन्मदिन पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed