फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Gym will open in villages of palwal

69 लाख रुपये की लागत से बनेंगी गांवों में व्यायामशालाएं

Sat, 10 Aug 2019 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gym will open in villages of palwal
पलवल के गांव रुंधी में व्यायामशाला का शिलान्यास करते हुए सीएम के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला। - फोटो : Palwal
पलवल। स्वस्थ रहने के लिए मुनष्य को प्रतिदिन व्यायाम करना चाहिए। यह बात दीपक मंगला ने शुक्रवार को गांव रुंधी में व्यायामशाला का शिलान्यास के दौरान कही। मंगला ने इसके बाद विधानसभा के गांव अटोंहा व रूंधी में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास किए। गांव अटोंहा में लगभग 34 लाख रुपये की लागत से बनने वाली व्यायामशाला व गांव रूंधि में 35 लाख रुपये की लागत से बनने वाली व्यायामशाला का शिलान्यास किया। इसी कड़ी में गांव रूंधि में लगभग 7 लाख रुपये की लागत से बनने वाली बघेल चौपाल, लगभग 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बारात घर का भी शिलान्यास किया। इसी कड़ी में लगभग 34 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित पशु अस्पताल का व लगभग 18 लाख रुपये से श्मशानघाट का रास्ता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने ने कहा कि प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के सबका साथ-सबका विकास सबका विश्वास की तर्ज पर कार्य कर रही है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में रिकॉर्ड तोड विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, जिममें पलवल का ऐलिवेटेड पुल, अमृत योजना के तहत पेयजल व सीवरेज व्यवस्था, हर हाथ को हुनर प्रदान करने के उद्देश्य से दूधौला में बनाया जा रहा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, शिक्षा स्तर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए जा रहे महाविद्यालय एवं आईटीआई, डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने तथा घर के द्वार तक सरकारी योजनाओं और परियोजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रत्येक गांव कस्बों में स्थापित किए गए। अटल सेवा केंद्र व कॉमन सर्विस सेंटर मुख्य रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला, गांव रूंधि की सरपंच महेंद्री देवी, पूर्व सरपंच धर्मवीर, जगदीश, नेतराम नंबरदार, नेतराम फौजी, ओमी, संदीप, अटोंहा के बिरेंद्र नंबरदार, विजय सौरोत, नरवीर सरपंच, विजय फौजी, कुमरपाल, बिल्लू मेंबर, हेमराज, सिकंदर, बच्चू डागर, कमरावली से यशपाल सहित गांवों के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed