फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   guidlines for corona virus

खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने पर चिकित्सक से लें सलाह

Sat, 15 Feb 2020 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
guidlines for corona virus
पलवल। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिले के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यह वायरस एक दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है। जानकारी देते हुए जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर कोरोना वायरस को लेकर लोगों के लिए सलाह (एडवाइजरी) तैयार की गई है। कोरोना वायरस के बारे में जिला स्तर पर संबंधित डॉक्टरों और लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक रहना चाहिए। इसके शुरुआती लक्षण खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ होती है। इससे बचाव में भीड़भाड़ से बचें व मास्क का उपयोग करें। हाथ मिलाने की जगह नमस्कार का प्रयोग करें। खाना खाने से पहले व बाद में अच्छी तरह साबुन से हाथ साफ करें। अगर किसी में इस तरह के शुरुआती लक्षण पाए जाते हैं तो वे तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सक द्वारा जांच व परामर्श लें। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल पलवल में कोरोना वायरस को लेकर एक अलग वार्ड बनाया गया है, ताकि भविष्य में जिला पलवल के अंदर कोरोना वायरस से संबंधित कोई भी संभावित मरीज पाया जाता है तो उसका तुरंत बिना देरी किए उपचार उपलब्ध कराया जा सके। इस बाबत जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्र के सभी चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed